ब्लॉक खुला, अब मिलेगी राहत
पंचकुइयां-कोठी मीना बाजार पर आरयूबी के गर्डर बदलने का काम पूरा हो गया है। आगरा रेल मंडल के वाणिज्य प्रबंधक एसके श्रीवास्तव ने बताया कि सोमवार रात को ही सड़क को यातायात के लिए खोल दिया गया है। कुछ भारी सामान बाकी है, जिसे मंगलवार तक हटा लिया जाएगा।
दो जगह जाम में फंसे
शहर की लाइफ लाइन एमजी रोड पर जाम लगा रहा। वहां से किसी तरह निकले तो लोहामंडी में फंस गए। यहां तकरीबन एक घंटे तक जाम लगा रहा। अगर होमगार्ड भी तैनात कर दें तो यह समस्या कम होगी। - धर्मवीर सिंह, लोहामंडी
साप्ताहिक बाजार सीमित करें
सोमवार को सड़कों पर पूरे दिन जाम की समस्या बनी रहती है। साप्ताहिक बाजारों के कारण भी जाम लग रहा है। साप्ताहिक बाजारों को सीमित करना चाहिए। इससे यातायात बाधित नहीं होना चाहिए। राजामंडी से सोमवार को निकल ही नहीं सकते हैं। - नीरज अग्रवाल, राजामंडी
आगरा में कोरोना संक्रमण: दुबई से आई छात्रा और जयपुर से लौटी युवती संक्रमित, ओमिक्रॉन की जांच के लिए भेजे जाएंगे सैंपल