फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवनिर्मित भवन का छज्जा गिरा, पिता की मौत, पुत्र गंभीर

विज्ञापन
कासगंज पटियाली के अनंगपुर में छज्जा गिरने से मुकेश की मौत के बाद रोते बिलखते परिजन - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
पटियाली (कासगंज)। गांव अनंगपुर में नवनिर्मित भवन का छज्जा गिरने से मलबे में दबकर घायल व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि उसकापुत्र घायल है। परिवार में कोहराम मचा हुआ है। तहसील प्रशासन ने राजस्व टीम को मौके पर भेजा है।
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर अनंगपुर निवासी मुकेश (35) पुत्र रामदास और उनका 12 वर्षीय पुत्र गुरजीत त्योहार के लिए घर की सजावट कर रहे थे। वे अपने नवनिर्मित भवन के छज्जे पर बिजली की झालर लगा रहे थे। तभी छज्जा भरभराकर गिर गया। पिता-पुत्र दोनों मलबे में दबकर गए थे।
परिजन दोनों को एटा में निजी चिकित्सालय ले गए। यहां से मुकेश को अलीगढ़ रेफर किया था। बुधवार को अलीगढ़ में इलाज के दौरान मुकेश ने दम तोड़ दिया। मौत की खबर सुनते ही पूरे परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर तहसीलदार तिमराज सिंह ने राजस्व टीम को भेजकर आकलन कराया है।
विज्ञापन

15 दिन पहले ही तैयार हुआ था लिंटर
नवनिर्मित भवन का लिंटर 15 दिन पहले ही तैयार हुआ था। मुकेश न पाई-पाई जोड़कर यह मकान बनवाया था। नवनिर्मित भवन के लिंटर पर ही पिता-पुत्र झालर डाल रहे थे।
गम में बदलीं त्योहार की खुशियां
परिवार में त्योहार और घर की खुशियां थीं। इसी खुशी में पिता-पुत्र नए घर को रोशनी से जगमगाने के लिए झालर डाल रहे थे, लेकिन घटना के बाद से पूरे परिवार की खुशियां गम में बदल गई हैं।
- नवनिर्मित भवन का लिंटर गिरने की जानकारी मिली। संबंधित राजस्व निरीक्षक और लेखपाल को मौके पर भेजा है। पीड़ित परिवार की जो भी संभव होगा, मदद कराई जाएगी।
विज्ञापन

- तिमराज सिंह, तहसीलदार।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें