फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: जर्जर मकान ढहने से हादसा, मलबे में दबकर एक मजदूर की मौत, तीन घायल

Thu, 19 Aug 2021 10:33 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा

सार

सतवीर निवासी मल्लाह टोला कस्बा फतेहाबाद की इस हादसे में मौत हो गई। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए आगरा भेजा है।
विज्ञापन
फतेहाबाद में गिरा जर्जर मकान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा जनपद के फतेहाबाद कस्बा में गुरुवार सुबह उस समय हादसा घटित हो गया जब एक जर्जर मकान को गिराते समय तीन मजदूर मलबे में दब गए। दीवार गिरने की सूचना पर चीखपुकार मच गई। आसपास के लोगों ने मलबे में दबे लोगों को निकाला और अस्प्ताल पहुंचाया। लेकिन एक व्यक्ति की मौत हो गई। 

विज्ञापन


हादसा गुरुवार सुबह लगभग पांच बजे घटित हुआ। बताया गया है कि प्रदीप शर्मा पुत्र बनवारीलाल निवासी बाह रोड, कस्बा फतेहाबाद अपने जर्जर मकान को गिरवा रहे थे। तभी मकान का अगला हिस्सा अचानक भरभरा कर सड़क पर गिर गया। यहां काम कर रहे मजदूर मलबे में दब गए। मकान गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़ पडे़ और बचाव कार्य में जुट गए। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह, कस्बा इंचार्ज शरद त्यागी समेत पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचा। पुलिस ने जेसीबी मशीन मंगाकर लगभग आधा घंटा बाद मजदूर देवजीत पुत्र मुरारीलाल, गणेशी पुत्र रविन्द्र निवासीगण पिन्नापुरा, अनिल उर्फ भोला पुत्र रामनिवास निवासी चाचीपुरा को मबले से निकाला। सतवीर निवासी मल्लाह टोला कस्बा फतेहाबाद की इस हादसे में मौत हो गई। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए आगरा भेजा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें