पीड़ित परिवार में मौजूद महिला सविता ने बताया कि जिस समय आग लगी उस समय वह अपनी 6 माह की बच्ची और ढाई साल के बच्चे के साथ कमरे में मौजूद थी। किसी प्रकार बच्चों के साथ कमरे से निकलकर जान बचाई।
आगरा के थाना ताजगंज के बसई कला क्षेत्र में टोरेंट पावर की लापरवाही से मकान में आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित ने बुधवार को टोरंट पावर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
ये है मामला
मंगलवार देर शाम टोरंट पावर के कर्मचारी सप्लाई बॉक्स में काम कर रहे थे। लोगों का आरोप है कि लापरवाही के कारण बॉक्स में शॉर्ट सर्किट होने से सोनू अग्रवाल के मकान सहित अन्य घरों के टीवी सहित अन्य विद्युत उपकरण फुंक गए। सोनू ने बताया कि उनका एसी, टीवी, फ्रिज और सीलिंग सहित फर्नीचर में आग लग गई, जिससे लाखों रुपये का नुकसान हो गया। इसके अलावा रतन सिंह, राजेश कुमार, राम सिंह राठौर, शिव कुमार शर्मा, विनीता राठौर, अनिल कुमार सहित कई लोगों के टीवी, फ्रिज सहित अन्य उपकरण फुंक गए।
सोनू ने टोरेंट पावर के खिलाफ थाना ताजगंज में बुधवार को रिपोर्ट दर्ज कराई। पीड़ित परिवार में मौजूद महिला सविता ने बताया कि जिस समय आग लगी उस समय वह अपनी 6 माह की बच्ची और ढाई साल के बच्चे के साथ कमरे में मौजूद थी। किसी प्रकार बच्चों के साथ कमरे से निकलकर जान बचाई।