फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी ने दिया तलाक: पास थी तो झगड़ता था, दूर हुई तो आने लगी याद, फिर पति ने उठाया खौफनाक कदम

Sun, 19 Feb 2023 08:05 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

युवक का पत्नी से आए दिन झगड़ा होता था। इसी वजह से पत्नी ने उसे तलाक दे दिया। पत्नी से दूर होने के बाद वह मानसिक रूप से परेशान रहने लगा था।
विज्ञापन
death demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में पत्नी द्वारा तलाक दिए जाने से मानसिक रूप से परेशान युवक ने शुक्रवार रात फंदे पर लटक कर जान दे दी। शव को फंदे पर लटका देख परिजनों के होश उड गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

दो साल पहले हुई थी शादी 

उत्तर क्षेत्र की कांशीराम विहार निवासी अजय कुमार (28) की शादी करीब दो साल पहले हुई थी। शादी के बाद से ही पति-पत्नी के बीच विवाद शुरू हो गया। इसके बाद पत्नी ने एक साल पहले उसे तलाक दे दिया। इसके बाद अजय मानसिक रूप से परेशान रहने लगा था। 
विज्ञापन


ये भी  पढ़ें -  छात्रा का बनाया वीडियो: ऑटो चालक ब्लैकमेल कर बुला रहा था अपने पास, फिर लड़की ने उठाया ये कदम

डेकोरेशन का करता था काम 

परिजन उसको समझाते का प्रयास भी करते थे, जिससे वह कोई गलत कदम नहीं उठा लें। वह डेकोरेशन का काम भी करता था। आर्थिक स्थिति भी ठीक थी। शुक्रवार रात उसने घर के अंदर फंदे पर लटक कर आत्महत्या कर ली। उत्तर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष उत्तर नरेंद्र कुमार शर्मा का कहना है कि युवक मानसिक रूप से परेशान रहता था।
विज्ञापन



ये भी  पढ़ें -  दुष्कर्म मामला: महिला पूरी रात सहती रही दरिंदगी, सुबह जब बचकर भागी, तो आरोपियों ने फिर पकड़ ली
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें