फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी को बेचा: मारपीट करता था पति, घरवालों ने किया विरोध, तो राजस्थान में ले जाकर कर दिया सौदा

Wed, 16 Nov 2022 03:38 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

जिले में पत्नी को बेचने का मामला सामने आया है। आरोप है कि पति ने राजस्थान में पत्नी का सौदा कर दिया। इसके बाद आरोपी कहीं गायब हो गया। मायके वालों ने जब बेटी की तलाश की तो वह नोएडा से बदहवास हालत में मिली। 
विज्ञापन
girl demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी के करहल कस्बा की रहने वाली एक विवाहिता को पति अपने साथ राजस्थान ले गया। वहां उसका सौदा करने के बाद कहीं गायब हो गया। पीड़िता की मां ने काफी तलाश की, जिसके बाद बेटी को नोएडा से खोज निकाला। थाना में तहरीर देकर आरोपी दामाद के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस जांच में जुटी है। 

ये है मामला 

थाना किशनी क्षेत्र के गांव की रहने वाली एक महिला ने 23 अप्रैल 2022 को अपनी बेटी की शादी करहल क्षेत्र के गांव असरोही निवासी एक युवक के साथ की थी। शादी के कुछ दिन बाद ही दामाद पुत्री को परेशान करने लगा। बेटी की शिकायत के बाद कई बार पंचायत भी कराई गई, लेकिन आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। इस बीच वह पुत्री को अपने साथ राजस्थान के भिवाड़ी ले गया, वहां उसने पुत्री का किसी से सौदा कर दिया। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - Mainpuri Bypolls: मैनपुरी में कभी नहीं खिला कमल, मोदी लहर में भी जीते थे मुलायम, अब उपचुनाव में क्या होगा?

नोएडा में मिली बेटी 

पीड़ित महिला ने बताया कि 22 अगस्त को पुत्री को बेचने के बाद वह गायब हो गया। जानकारी होने के बाद उसने काफी तलाश किया, लेकिन न तो बेटी मिली न हीं दामाद का ही कोई पता लग सका। इस बीच महिला को जानकारी मिली कि पुत्री नोएडा में है, तो वह पुत्री को बदहवास हालत में घर ले आई। 

थाने में दी तहरीर

पीड़िता ने थाना में तहरीर देकर पुत्री का सौदा करने वाले दामाद के विरुद्ध कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें