आगरा में होम स्टे ही नहीं केवल फतेहाबाद रोड पर ही एक दर्जन से ज्यादा ऐसे होटल हैं, जहां घंटों के हिसाब से बुकिंग की जा रही है। इनमें देह व्यापार कराया जा रहा है। पुलिस ने ऐसे होटलों को चिह्नित कर उनकी निगरानी बढ़ा दी है।
ताजनगरी स्थित रिच होम स्टे में 12 नवंबर की रात को युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना हुई थी। इसके बाद पुलिस ने इलाके में बिना पर्यटन विभाग की अनुमति और पंजीकरण के संचालित अन्य होम स्टे को सील किया। पुलिस के मुताबिक इन बजट क्लास होम स्टे व होटलों का रोजाना का बिजली, कर्मचारियों और किराया आदि का खर्च बहुत अधिक है। इनमें पर्यटक कम ठहरते हैं। ऐसे में इन होटलों ने देह व्यापार को आय का जरिया बना लिया है। इनमें एक से दो घंटे के लिए बिना आधार और आईडी कार्ड के कमरे बुक कर दिए जाते हैं।