फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: होटल में कर्मचारी ने की आत्महत्या, परिजन भड़के, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। ताजगंज के जोनल पार्क स्थित होटल पार्क व्यू में रविवार सुबह कर्मचारी का शव फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फील्ड यूनिट की मदद से जांच की। वीडियोग्राफी भी कराई। पोस्टमार्टम के बाद शाम को शव घर पहुंचने पर परिजन ने हंगामा कर दिया। हत्या का आरोप लगाया। बाद में पुलिस के समझाने पर माने।
विज्ञापन

गांव रजरई, शमसाबाद रोड निवासी कप्तान सिंह (28) पार्क व्यू होटल में हाउस कीपिंग का कार्य करते थे। रिश्तेदार रजत ने बताया कि जीजा ने 20 दिन पहले ही नाैकरी शुरू की थी। वह 13 जून की शाम 7 बजे ड्यूटी पर जाने की कहकर घर से निकले थे। रविवार सुबह 11:30 बजे पुलिस को सूचना मिली कि आत्महत्या कर ली है।
परिजन ने आरोप लगाया कि कप्तान सिंह की हत्या हुई है। इसे आत्महत्या का रूप दिया गया है। परिजन होटल संचालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि परिजन की तहरीर के मुताबिक जांचकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


पहले वेतन मांगने पर हुआ था विवाद
परिजन ने बताया कि कप्तान सिंह पूर्व में एक होटल में काम करते थे। एक महीने पहले नाैकरी छोड़कर दूसरे होटल में काम करने लगे। पूर्व के होटल संचालक ने वेतन नहीं दिया था। वह वेतन की मांग कर रहे थे। मगर उनके साथ अभद्रता कर दी गई। इससे वो अवसाद में आ गए थे। इसी वजह से दूसरी जगह काम करने लगे थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें