फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनकपुरी महोत्सव 2023: आज निकलेगी राम बरात, संजय प्लेस में प्रवेश नहीं कर सकेंगे वाहन; इन मार्गों पर न जाएं

Tue, 10 Oct 2023 10:30 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा

सार

जनकपुरी महोत्सव 2023 में भीड़ की वजह से प्रशासन ने यातायात व्यवस्था में बदलाव किया है।  बुढ़ान सैयद, पालीवाल पार्क, सूरसदन और एमजी रोड से भी प्रवेश प्रतिबंधित किया गया है। वहीं संजय प्लेस के चारों ओर मौजूद स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था करने की मांग की गई है ताकि लोगों को ज्यादा पैदल न चलना पड़े।
 
विज्ञापन
राम बरात - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में जन-जन के आराध्य प्रभु श्रीराम की बरात 10 अक्तूबर को निकलेगी। राम बरात 11 अक्तूबर को मिथिला नगरी में प्रवेश करेगी। 11, 12 और 13 अक्तूबर को श्रीराम अपने परिजन के साथ जनकपुरी निवासियों को दर्शन देंगे। इससे 3 दिनों तक संजय प्लेस (जनकपुरी) में वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। वहीं संभावित भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने यातायात व्यवस्था में बदलाव किया है। ऐसे में यदि जरूरी काम हो तभी घर से निकलें। अगले 4 दिन तक जाम और भीड़ की वजह से आपको मुश्किल का सामना करना पड़ सकता है। वहीं पहले से जाम की समस्या से जूझते अन्य मार्गों पर वाहनों की लंबी लाइन परेशानी खड़ी करेगी।
विज्ञापन


जनकपुरी आयोजनों की कड़ी में 10 अक्तूबर को पुराने शहर में राम बरात निकाली जाएगी। यह 11 अक्तूबर को मनकामेश्वर मंदिर से संजय प्लेस स्थित जनकपुरी पहुंचेगी। इससे मार्गों पर यातायात व्यवस्था बदली रहेगी। हरीपर्वत, सूरसदन, पालीवाल पार्क घटिया आजम खां की तरफ से वाहनों को जनकपुरी की तरफ नहीं आने दिया जाएगा।
विज्ञापन


आज शाम इन मार्गों पर नहीं जाएं
- घटिया आजम खां से बेलनगंज।
- मदीना तिराहे से मनकामेश्वर मंदिर।
- हाथी घाट से आगरा फोर्ट, छत्ता बाजार से कचहरी घाट।
- छत्ता एसीपी कार्यालय से बेलनगंज।
- हींग की मंडी से फव्वारा, हाॅस्पिटल रोड।

कल नहीं जाएं
- हरीपर्वत, सूरसदन, पालीवाल पार्क, घटिया आजम खां से संजय प्लेस नहीं जाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें