फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कासगंज में ऑनर किलिंग का खुलासा: पिता और भाइयों ने घोंटा युवती का गला, लाश में पत्थर बांधकर नदी में फेंका

Tue, 19 Apr 2022 05:39 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

युवती हाथरस जिले की रहने वाली थी। उसका शव कासगंज में मिला था। बाद में शिनाख्त हुई। पुलिस ने जांच की तो सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा हुआ। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदनामी के डर से पिता ने अपने बेटों के साथ मिलकर दुपट्टे से बेटी का गला घोंट दिया। बेटी की हत्या के बाद उसका शव गांव से 35 किलोमीटर दूर कासगंज जिले में बहने वाली कालीनदी में फेंक दिया। कासगंज पुलिस ने सात दिन बाद ऑनर किलिंग के इस मामले का खुलासा किया तो हर कोई हैरान रह गया। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उसके दोनों बेटे फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। 

विज्ञापन


कासगंज के गांव कानरखेड़ा निवासी सुमित पुंढीर ने 13 अप्रैल को कालीनदी में युवती का शव पड़े होने की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी थी। बाद में युवती की शिनाख्त हो गई। युवती हाथरस के सिकंदराराऊ क्षेत्र की रहने वाली थी। पुलिस के मुताबिक युवती को गांव का ही एक युवक बहला फुसलाकर ले गया। युवती 12 अप्रैल को घर वापस आई। तभी से उसके परिवार के लोग घर से कहीं चले गए थे। अगले दिन युवती का शव कालीनदी में मिला। 

गांव के युवक संग चली गई थी युवती 

कासगंज के एसपी रोहन प्रमोद बोत्रे ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि युवती का पिता रामअवतार बेटी के प्रेम प्रसंग को लेकर परेशान था। वह गांव के एक युवक के साथ कहीं चली गई थी। 13 अप्रैल को पिता ने अपने दो बेटों अंकुर एवं विकास के साथ मिलकर बेटी का दुपट्टे से गला घोंट दिया। शव छिपाने के उद्देश्य से अपने गांव से यहां आकर गांव कानरखेड़ा के समीप कालीनदी में फेंक दिया

विज्ञापन

युवती का शव कासगंज कोतवाली पुलिस ने अज्ञात के रूप में बरामद किया था। जिसकी बाद में शिनाख्त हुई। उन्होंने बताया कि परिवार के लोग बेटी की हत्या के बाद से ही फरार थे। एसपी ने बताया कि सीओ दीपकुमार पंत एवं इंस्पेक्टर रमेश चंद्र भारद्वाज की टीम ने इस हत्याकांड का खुलासा किया। आरोपी पिता रामअवतार को गिरफ्तार करके जेल भेजा गया है। आरोपी बेटों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें