फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनर किलिंग की आशंका में पिता व दो भाईयों के खिलाफ मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। काली नदी में मिले युवती के शव की शिनाख्त हो जाने के बाद पुलिस की जांच पड़ताल में ऑनर किलिंग की आशंका के साक्ष्य मिले हैं। पुलिस ने अब तक की जांच पड़ताल के आधार पर युवती के पिता व उसके दो भाईयों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। युवती के पिता व भाई सभी फरार हैं।
विज्ञापन

इस मामले में मोहनपुरा चौकी के प्रभारी, उपनिरीक्षक विवेक कुमार गुप्ता ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज एफआईआर के मुताबिक कानरखेड़ा के ग्राम प्रधानपति सुमित पुंढीर ने 13 अप्रैल को काली नदी में अज्ञात युवती का शव पड़े होने की जानकारी दी। बाद में युवती के शव की शिनाख्त हो गई। युवती गांव सुजावलपुर थाना सिकंदराराऊ की निकली। चौकी प्रभारी विवेक कुमार के मुताबिक युवती को गांव का ही एक युवक बहला फुसलाकर ले गया। युवती 12 अप्रैल को वापस लौटी। तभी से उसके परिवार के लोग घर से कहीं चले गए। उन्होंने आशंका व्यक्त की कि जांच पड़ताल में इस तरह की चर्चा मिली है। पिता रामअवतार व उसके भाई विकास व अंकुर ने युवती की हत्या करके सबूत मिटाने के लिए शव कालीनदी में फेंक दिया। उपनिरीक्षक ने इन्हीं तथ्यों के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस नामजद पिता व भाईयों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें