फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम आवास पर तैनात होमगार्ड की डेंगू से मौत, परिवार में मचा कोहराम

Fri, 01 Nov 2019 12:11 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
जिलाधिकारी आवास पर तैनात होमगार्ड एक सप्ताह पहले डेंगू की चपेट में आ गया था। एटा से आगरा रेफर किया गया तो परिजनों ने एक निजी अस्पताल में इलाज शुरू कराया। 
विज्ञापन

ये भी पढ़ें:
आराम मिलने पर परिजन घर ले आए और दवा लगातार चलती रही। लेकिन बुधवार की देरशाम होमगार्ड ने घर पर दम तोड़ दिया। परिजनों की ओर से पुलिस को सूचना देकर पोस्टमार्टम कराया है। 
ये भी पढ़ें:
थाना कोतवाली देहात के गांव समदपुर निवासी पन्ना लाल (45) पुत्र टोड़ी सिंह होमगार्ड में नौकरी करते आ रहे थे। छह माह से जिलाधिकारी आवास पर ड्यूटी लगी हुई थी, 22 अक्टूबर को तेज बुखार आया तो जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां पर जांच कराई गई तो डेंगू की पुष्टि नहीं हुई लेकिन प्लेटलेट्स बहुत कम थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद जिला अस्पताल से आगरा रेफर कर दिया गया। आगरा में एक निजी अस्पताल में इलाज कराया, यहां पर जांच कराई गई तो पन्ना लाल को डेंगू की पुष्टि हुई।

डाक्टरों ने डेंगू का इलाज शुरू कर दिया, एक सप्ताह तक आगरा में डेंगू का इलाज होने के बाद कुछ आराम मिला। उपचार के बाद परिजनों को आराम लगा तो मंगलवार को एक सप्ताह की दवा लेकर घर आ गए। 

बुधवार की सुबह भी दवा खाई लेकिन देरशाम घबराहट हुई और मौत हो गई। होमगार्ड की मौत होने की साथ ही घर में कोहराम मच गया। परिजनों ने डेंगू से मौत होने की खबर पुलिस को देकर पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें