पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद होमगार्ड के परिजन और रिश्तेदार। संवाद
मैनपुरी। थाना एलाऊ क्षेत्र में शनिवार की देर शाम हुए सड़क हादसे में ड्यूटी पर जा रहे होमगार्ड की सड़क हादसे में मौत हो गई। होमगार्ड नगला अरहन के रहने वाले थे। रविवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।
गांव नगला अरहन निवासी मोहर सिंह (52) होमगार्ड थे, उनकी ड्यूटी शहर कोतवाली में थी। शनिवार की देर शाम को वह ड्यूटी करने के लिए जा रहे थे। जब वह कुसमरा मैनपुरी मार्ग स्थित गांव तारापुर के पास पहुंचे। तभी मार्ग से गुजर रहे किसी वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में होमगार्ड गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। वहां इलाज के दौरान मोहर सिंह ने दम तोड़ दिया। होमगार्ड की मौत के बाद परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। घर में मातम पसरा हुआ है। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिजन के सुपुर्द कर दिया गया।