फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: औरेया में हुए हादसे में अंडनी निवासी युवक की मौत

Sun, 02 Feb 2025 11:14 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
मृतक राजा दुबे का फाइल फोटो। स्रोत परिजन
विज्ञापन
करहल (मैनपुरी)। गांव अंडनी के रहने वाली एक युवक की शनिवार को औरेया में हुए सड़क हादसे में मौत हो गई। खबर जैसे ही गांव पहुंची तो मातम छा गया। आनन-फानन रिश्तेदार शव लेने के लिए औरेया रवाना हो गए। इटावा में शव का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव अंडनी के रहने वाली अरुण दुबे वर्तमान में इटावा के पक्का बाग मोहल्ले में रह रहे हैं। शनिवार को उनका पुत्र राजा दुबे (18) बाइक से औरेया किसी काम से गए थे। वहां कर्मपुर के पास डंपर की चपेट में आकर राजा की मौत हो गई। हादसे की खबर मिलने के बाद गांव अंडनी स्थित घर में मातम छा गया। रिश्तेदार आदि सभी शव लेने के लिए औरेया के लिए रवाना हो गए। रविवार की दोपहर शव इटावा स्थित आवास पर पहुंचा। वहां से गमगीन माहौल में राजा का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें