उन्होंने कहा कि कोरोना से बचाव के लिए हर व्यक्ति को टीका लगवाना चाहिए। अभी भी लोग टीका लगवाने नहीं पहुंच रहे हैं। जो कि ठीक नहीं है। उन्होंने बताया कि घरेलू एलपीजी के करीब 10 लाख कनेक्शन हैं। इतने घरों में टीकाकरण कराने का संदेश पहुंचाया जा सकता है।
राशन की दुकानों पर भी टोक रहे
राशन की दुकानों पर पहुंचने वाले कार्डधारकों को भी टीका लगवाने के लिए टोका जा रहा है। जिला आपूर्ति अधिकारी ने बताया कि अधिकतर दुकानों पर ही वितरण दिवस पर टीकाकरण करवाने की व्यवस्था की गई है। एएनएम को भी बैठाया जा रहा है। राशन देने से पहले टीकाकरण कराने के संबंध में भी जानकारी की जा रही है।
41,914 लोगों को लगाया गया टीका
जिले में शुक्रवार को कुल 41,914 लोगों ने कोरोना का टीका लगवाया। जिला टीकाकरण प्रभारी डॉ. संजीव वर्मन ने बताया कि 21,543 लोगों को टीके का पहला डोज और 20,371 को दूसरा डोज लगाया गया। जिले में 18 साल से अधिक उम्र के 33.97 लोगों को टीका लगना है।