22एमएनपी-09-करहल रोड पर गुझिया बनाता कारीगर
- फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। होली के त्योहार को लेकर बाजार सजकर तैयार है। बाजार में गुझिया की बिक्री शुरू हो चुकी है। ग्राहक भी दुकानों पर गुझिया खरीदने के लिए पहुंच रहे हैं। विभिन्न कंपनियों ने भी बाजार में गुझिया के गिफ्ट पैक उतारे हैं।
बाजार में इस बार खोये की गुझिया 300 रुपये किलो में बिक रही है। वहीं चासनी वाली गुझिया 350 रुपये किलो में बेची जा रही है। लोग त्योहार पर चासनी वाली गुझिया की बजाए खोये की गुझिया ज्यादा पसंद कर रहे हैं। हालांकि विगत साल खोये की गुझिया 270 रुपये और चासनी वाली गुझिया 300 रुपये किलो बिकी थी।
इस बार विभिन्न कंपनियों ने तीन सौ ग्राम और एक किलो के गिफ्ट पैक बाजार में उतारे हैं। तीन सौ ग्राम के गिफ्ट पैक में सात पीस गुझिया के हैं। इस पैक की कीमत 90 रुपये के करीब है।
----
महंगाई के चलते घर में खोये की गुझिया बनाने पर खर्चा अधिक आता है। बाजार की खोये की गुझिया की क्वालिटी इस बार अच्छी आ रही है। खोये की गुझिया खरीदना सस्ता भी पड़ रहा है।
नम्रता मिश्रा, गृहिणी
-----
खोये की गुझिया बनाने में उपयोग में आने वाला हर सामान इस बार महंगा है। घरों में खोये की गुझिया बनाने में मेहनत भी करनी पड़ती है। बाजार में उसी भाव में खोये की गुझिया मिल रही है।
साधना शर्मा, गृहिणी
-----
दो साल से बाजार में खोये की गुझिया की मांग बढ़ी है। मांग बढ़ने पर दुकान पर खोये की गुझिया बनाना शुरू किया है। ग्राहकों की मांग के अनुसार ही खोये की गुझिया बनवाई जाती है।
सुदीश कुमार, हलवाई
-----
बीते साल की अपेक्षा इस बार खोये की गुझिया महंगी है। ग्राहक अभी से खोये की गुझिया की मांग करने लगे हैं। चासनी वाली गुझिया की मांग इस बार ग्राहक बहुत कम कर रहे हैं।
प्रदीप कुमार, हलवाई