फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो मकानों-ठेके से लाखों रुपये की चोरी

विज्ञापन
22एमएनपी-20-चोरी के बाद घर में बिखरा पड़ा सामान - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
औंछा। थाना क्षेत्र में रविवार रात चोरों ने दो मकान और एक शराब के ठेके में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर मकानों में नकब लगाकर करीब पांच लाख रुपये के आभूषण-नकदी चोरी कर ले गए तो शराब के ठेके से करीब एक लाख की शराब चुरा ले गए। पीड़ितों ने तहरीर दी है।
विज्ञापन

गांव किचौरा निवासी ब्रजेश दुबे रविवार रात परिजनों के साथ सो रहे थे। देररात चोरों ने मकान के पिछले हिस्से में नकब लगाकर कमरे में प्रवेश कर लिया। चोरों ने अलमारी और बक्सों के ताले तोड़कर दो लाख रुपये की नकदी और लाखों रुपये आभूषण चोरी कर लिए।
इसके बाद चोरों ने गांव निवासी मधूसुदन बाथम के घर को निशाना बनाया। देररात चोर पिछले हिस्से में नकब लगाकर मकान में दाखिल हो गए। चोर घर से 50 हजार रुपये नकदी और लाखों रुपये के आभूषण चोरी कर ले गए। सोमवार सुबह जगार होने पर पीड़ितों को घटना की जानकारी हो सकी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थलों का निरीक्षण कर जानकारी हुई। पीड़ितों ने तहरीर दी है।
विज्ञापन

इधर, थाना क्षेत्र के पड़रिया चौराहा के पास स्थित देसी शराब ठेका के भी रविवार रात चोरों ने ताले तोड़ दिए। चोरों ने दुकान में रखी 31 पेटी शराब चोरी कर ली, जिसकी अनुमानित कीमत करीब एक लाख रुपये बताई गई है। सोमवार सुबह सेल्समैन के पहुंचने पर घटना की जानकारी हो सकी।
सूचना पर सीओ कुरावली डीपी गौड़ और प्रभारी निरीक्षक रिषी कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। ठेका संचालक अभिलाख सिंह निवासी गांव पड़रिया ने चोरी के मामले में तहरीर दी। बता दें कि ठेके के सामने ही पुलिस चौकी भी है।
-----
पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन कर की नारेबाजी
चौकी के सामने शराब के ठेके में चोरी की वारदात और थाना क्षेत्र में दो घरों में चोरी की वारदात से स्थानीय लोग पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं। शराब ठेका की चोरी को लेकर पुलिस से शिकायत की गई तो किसी ने कह दिया कि खुद सुरक्षा करो। इस पर स्थानीय दुकानदार आक्रोशित हो गए। विरोध प्रदर्शन करते हुए दुकानदार और स्थानीय लोगों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन करने वालों में बबलू कुमार, हरी सिंह, राजेश कुमार, भवी यादव, गोल्डी कुमार, प्रदीप कुमार, रतीराम आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें