फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगों और पिचकारी की बिक्री से चार करोड़ का हुआ व्यापार

विज्ञापन
09एमएनपी-03-- गांव रठेरा में मंगलवार को निकलेगी हुरियारों की टोलिय ं दोपहर दो बजे से, फोटो - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। होली पर जिले में जमकर अबीर-गुलाल और रंग उड़ेगा। सोमवार को सुबह से लेकर शाम तक बाजारों में खरीदारी चलती रही। भीड़ इतनी अधिक थी कि बाजारों में पैर रखने तक की जगह नहीं थी। दिनभर लोगों ने पिचकारी, रंग और मिठाइयों की खरीदारी की। जिलेभर में होली पर करीब चार करोड़ रुपये का व्यापार हुआ।
विज्ञापन

होली पर रंग, पिचकारी और खाद्य सामग्री की जमकर खरीदारी हुई। जिले भर में करीब एक हजार से अधिक दुकानों पर होली से संबंधित सामग्री की बिक्री की गई। थोक व्यापारी राजू ने बताया कि जिले भर में करीब तीन हजार क्विंटल गुलाल की बिक्री हुई। इसकी बाजार में कीमत करीब डेढ़ करोड़ रुपये है। वहीं डेढ़ करोड़ रुपये की ही पिचकारी, मास्क व अन्य सामान की बिक्री हुई। दिन भर पिचकारी और रंगों की खरीदारी के लिए दुकानों पर भीड़ लगी रही।
50 लाख की बिक गई मिठाई
मिठाईयों का बाजार भी बिक्री के मामले में पीछे नहीं रहा। गुजिया के साथ हशी मिठाइयों को भी जमकर बिक्री हुई। करीब 50 लाख रुपये की मिठाइयों की जिले भर में होली पर लोगों ने खरीद की। इसके साथ ही कचरी और कपड़ा बाजार ने भी 50 लाख का आंकड़ा छू लिया।
विज्ञापन

होली के उत्साह में फीका हुआ कोरोना
कोरोना वायरस को लेकर लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाओं का भी बाजार गर्म रहा। बावजूद इसके चाइनीज पिचकारी से लेकर मास्क तक की जमकर बिक्री हुई। दुकानदार प्रमोद कुमार ने बताया कि दरअसल होली से दो माह पहले ही इनकी आपूर्ति शुरू हो गई थी। इसके चलते इनमें कोरोना का कोई असर नहीं है। लोगों ने भी इस बात को समझा, जिसके कारण व्यापार पर कोई असर नहीं प ड़ा।
खूब बिके गन्ना और जौ की बाल
होली पर जौ की बाल और गन्ना अर्पित करने की परंपरा सालों से चली आ रही है। इसी के चलते हर व्यक्ति इन्हें खरीद रहा है। सोमवार को बाजार में जमकर गन्ना और जौ की बाल की बिक्री हुई। गन्ना 20 से 25 रुपये में बिका तो जौ की बाल 70 रुपये किलो में तक में बिकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें