फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगों की बारिश में निकाला ठाकुर जी का डोला

विज्ञापन
09एमएनपी-03-- गांव रठेरा में मंगलवार को निकलेगी हुरियारों की टोलिय ं दोपहर दो बजे से, फोटो - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। रंगों की बारिश में सोमवार को ठाकुर जी का डोला निकाला गया। चतुर्वेदी समाज के युवा और बुजुर्ग नाचते गाते डोला में शामिल हुए। दाऊजी मंदिर से शुरू हुआ डोला राधारानी मंदिर पहुंचकर समाप्त हुआ। जहां ठाकुर जी का विराजमान किया गया।
विज्ञापन

होली से एक दिन पहले शहर में चतुर्वेदी समाज द्वारा ठाकुर जी का डोला निकाला जाता है। सोमवार की दोपहर समाज के युवा और बुजुर्ग दाऊजी मंदिर पहुंचे। मंदिर में होली गायन के बाद चतुर्वेदी समाज के लोगों ने ठाकुर जी के साथ जमकर होली खेली। बाद में मंदिर से निकाले गए डोले में युवा और बुजुर्ग शामिल हुए। रास्ते भर नाचते गाते ठाकुर जी के डोले में शामिल हुए। मोहल्ला भरतवाल स्थित मंदिर से शुरू हुआ डोला मदार दरवाजा, लाल मठिया, चौथियाना, मिश्राना, कटरा, कटरा पुलिस चौकी, कृष्णा टाकीज होता हुआ राधारानी मंदिर पहुंचा। राधारानी मंदिर में ठाकुर जी को समाज के लोगों ने ठहराया। होली वाले दिन चतुर्वेदी समाज के लोग इसी रास्ते से डोले को राधारानी मंदिर से लेकर दाऊजी मंदिर पहुंचेंगे। डोला में मनमोहन चौबे, कुक्की चौबे, मनोज चतुर्वेदी, नीतीश चतुर्वेदी, छम्मन चौबे, अनुपम, अंशुल, नीरज, गुड्डू, प्रतीक, बसंत मिश्रा, अग्रिम मिश्रा, अभिषेक मिश्रा, मोनू मिश्रा, लाला चौबे, संजू चौबे, राकेश चतुर्वेदी, कमलेश चतुर्वेदी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें