फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रज में होली का उल्लास: द्वारकाधीश  मंदिर में हुआ रसिया गायन, रंगों से सरोबार हुए कृष्ण भक्त, जमकर झूम रहे

Fri, 01 Mar 2024 12:53 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

 द्वारकाधीश मंदिर में में होली रसिया गायन के दौरान भक्त जमकर झूमे। इस दौरान प्रसादी रूपी गुलाल उड़ा तो भक्त कृष्ण भक्ति के रंग में रंग गए। 
 
विज्ञापन
ब्रज में होली का उल्लास - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के पुष्टिमार्गीय संप्रदाय के मंदिर ठाकुर द्वारकाधीश में शनिवार को राजभोग के दर्शनों में जमकर भक्त झूमे। मंदिर के मुखिया ने भक्तों पर ठाकुरजी की प्रसादी के रूप में गुलाल उड़ाया।
विज्ञापन


होली खेलन आयो श्याम, सखी जाय रंग में बोरो री..., आज बिरज में होरी रे रसिया, होरी रे रसिया बरजोरी रे रसिया... श्याम श्याम सलोनी सूरत कौ श्रंगार वसंती है... बृज मंडल देख दिखाय रसिया जो रस बरस रहो या बृज में, वो रस तीन लोक में नाय रसिया... आदि अनेक होली रसिया गाए गए। 

विधि एवं मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी एडवोकेट ने बताया कि यह रसिया गायन राजभोग के दर्शनों में बृज फाग द्वारकेश रसिया मंडल द्वारा गाए जा रहे हैं। होली रसिया गायन प्रातः 10 से 11 राजभोग के दर्शनों में प्रतिदिन गाए जाएंगे।
विज्ञापन


वहीं ठाकुर राधा वल्लभ मंदिर के बाहर होली के रंग बिखरे, जिसमें श्रद्धालु रंगे नजर आए। ब्रज की होली का भक्तों में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें