फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौपाई पर पथराव करने के मामले में 10 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। सोरोंजी क्षेत्र के गांव मिर्जापुर में शुक्रवार को चौपाई निकालते समय बच्चों के विवाद के लेकर पथराव हुआ। इसमें दो लोग घायल हो गए। मामले में पुलिस ने दोनों ही पक्षों के 10 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस अधीक्षक ने सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश थाना प्रभारी को दिए हैं।
विज्ञापन

ग्राम मिर्जापुर में शुक्रवार को होली की चौपाई निकाली जा रही थी। तभी अचानक बच्चों में कहासुनी हो गई, जिसकेे बाद विवाद बढ़ा और दो पक्षों में पथराव हो गया। लोगों ने भाग कर जान बचाई। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पथराव में घायल हुए एक पक्ष के बंटी और दूसरे पक्ष के मुन्नालाल को अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, पुलिस को देखकर भाग रहे सुनील, ब्रजमोहन को गिरफ्तार कर लिया। मामले में उपनिरीक्षक भारत सिंह ने पुलिस की ओर से मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस के द्वारा दोनों पक्षों के 10 लोगों के खिलाफ मारपीट, बलवा, जनता में भय व्याप्त करने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करने की कार्रवाई की गई है। मामले में पुलिस अधीक्षक रोहन प्रमोद बोत्रे ने शीघ्र सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें