फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृंदावन में होली की धूम: ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में पांच दिन तक बिखरेंगे आस्था के अद्भुत रंग

Wed, 24 Mar 2021 12:54 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वृंदावन (मथुरा)

सार

  • बुधवार से भक्तों संग रंगों से होली खेलेंगे ठाकुर बांकेबिहारी
  • दो दिन है रंगभरनी एकादशी, पांच दिन तक चलेगा आयोजन 
विज्ञापन
बांकेबिहारी मंदिर में भक्तों पर रंग डालते सेवायत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के वृंदावन के विश्व प्रसिद्ध श्रीबांकेबिहारी मंदिर में पांच दिन तक ठाकुरजी भक्तों के संग रंगों से होली खेलेंगे। रंगभरनी एकादशी दो दिवसीय होने के कारण श्रीबांकेबिहारी मंदिर में रंगों की होली बुधवार से ही शुरू होगी और होली के दिन दोपहर दो बजे तक निरंतर चलेगी। इसके लिए मंदिर प्रशासन ने तैयारी पूर्ण कर ली हैं।

विज्ञापन


रंगभरनी एकादशी इस बार 24 और 25 मार्च को है। इस दिन से वृंदावन के मंदिरों में रंग-गुलाल की होली शुरू हो जाती है। बुधवार को श्रीबांकेबिहारी मंदिर में रंगों की होली शुरू हो जाएगी। सुबह शृंगार आरती और राजभोग की सेवा के बाद ठाकुरजी भक्तों के साथ रंगों की होली खेलेंगे। 

बांकेबिहारी मंदिर के प्रबंधक मुनीष शर्मा ने बताया कि परंपरा के अनुसार, श्री बांकेबिहारी मंदिर में रंग की होली रंगभरनी एकादशी से शुरू होती है। इसी परंपरा के तहत बुधवार को रंगों की होली खेली जाएगी। यह दौर लगातार पांच दिन तक चलेगा। हालांकि पहले दिन शाम के समय फूलों की होली भी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

ठाकुर जी के लिए तैयार हुआ टेसू के फूलों का रंग
होली पर ठाकुर श्रीबांकेबिहारी के लिए खास रंग तैयार किया गया है। अपने आराध्य के लिए सेवायतों ने टेसू के फूलों से रंग तैयार किया है। इसमें केसर और फिटकरी का उपयोग किया गया है। टेसू के फूल और केसर अलग-अलग स्थानों से मंगाए गए हैं। श्रीनाथ गोस्वामी बताते हैं कि ठाकुरजी को ध्यान में रखते हुए रंग तैयार किया जा रहा है। टेसू के फूलों का यही रंग भक्तों पर डाला जाएगा। विगत दो दिन से रंग बनाने का काम चल रहा है।

संत करेंगे वृंदावन की परिक्रमा
रंगभरनी एकादशी पर 25 मार्च को वृंदावन कुंभ में आए साधु-संत और कान्हा के भक्त वृंदावन की परिक्रमा करेंगे। इसके मद्देनजर श्रीबांकेबिहारी मंदिर क्षेत्र के साथ परिक्रमा मार्ग में अतिक्रमण हटाने का काम मंगलवार को जारी रहा। कोतवाल अरुण कुमार के नेतृत्व में विद्यापीठ चौराहा और आसपास अतिक्रमण हटाया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें