फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली के जश्न में बवाल: धक्का लगने पर दो पक्ष भिड़े, जमकर हुआ पथराव; कस्बे में फैल गई दहशत

Thu, 05 Mar 2026 08:29 AM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

होली के जश्न के दौरान एक किशोरी को धक्का लगने से दो पक्षों में विवाद भड़क गया और देखते ही देखते छतों से ईंट-पत्थर चलने लगे। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति संभालते हुए चार लोगों को गिरफ्तार कर शांति भंग में चालान कर दिया।
विज्ञापन
police - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा में होली के उल्लास के बीच जैथरा कस्बे के मोहल्ला सूर्य नगर में बुधवार को उस समय अफरातफरी मच गई, जब कठेरिया समाज के लोग होली के जश्न में नाच-गाना कर रहे थे। इसी दौरान एक किशोरी के घर से कूड़ा डालने निकलने पर एक युवक से धक्का-मुक्की हो गई, जो देखते ही देखते दो पक्षों के बीच झगड़ा  शुरू हो गया। विवाद इस कदर बढ़ गया कि दोनों पक्षों के लोगों ने छतों से मोर्चा संभाल लिया। इस दौरान दोनों ओर से जमकर पथराव हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए चार लोगों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

 

जानकारी के अनुसार, मोहल्ला सूर्य नगर में कठेरिया समाज के लोग होली के पर्व को लेकर हर्षोल्लास से नाच-गाना कर रहे थे। इसी बीच, एक किशोरी अपने घर से कूड़ा फेंकने के लिए निकली। बताया गया है कि डांस कर रहे किसी युवक से अनजाने में किशोरी को धक्का लग गया। इस मामूली सी घटना ने तुरंत ही दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक का रूप ले लिया, जो जल्द ही गाली-गलौज और मारपीट में बदल गई। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों की महिलाएं अपने घरों की छतों से ईंट-पत्थर बरसाने लगीं।
 
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी भारी पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों से चार लोगों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत कराया। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई करते हुए उनका चालान कर दिया। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें