फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिर पर ईट से प्रहार कर

विज्ञापन
विज्ञापन
सिर पर ईट से प्रहार कर
विज्ञापन

छोटे भाई को मार डाला
सिकंदरपुर वैश्य क्षेत्र के गांव नगला दुर्ग का है मामला
शराब पीने के दौरान दोनों के बीच हो गया था विवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
कासगंज। सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के गांव नगला दुर्ग में बड़े भाई ने छोटे भाई के सिर पर ईंट से प्रहार कर हत्या कर दी। शराब के नशे में दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया है। हालांकि अभी तक पुलिस को कोई तहरीर नहीं मिली है। एसपी ने थाना प्रभारी से पूरी घटना की जानकारी मांगी है।
मामला रविवार देर रात का है। गांव नगला दुर्ग निवासी देशराज और उनका भाई अनार सिंह एक साथ बैठकर शराब पी रहे थे। शराब पीने के दौरान किसी बात को लेकर इन दोनों के बीच कहासुनी हो गई। कहासुनी इतनी बढ़ी कि दोनों में हाथापाई हुई और जमकर मारपीट होने लगी। इस दौरान देशराज जमीन पर गिर गया। अनार सिंह ने पास में ही पड़ी ईंट उठाकर देशराज के सिर में मार दी। जिससे उसके गंभीर चोटें आई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना को अंजाम देकर हत्यारा भाई फरार हो गया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन-
शराब के नशे में दो भाइयों के बीच झगड़ा हुआ था। इसी विवाद में एक भाई ने दूसरे भाई के सिर पर ईंट से प्रहार कर दिया । जिससे उसकी मौत हो गई। मामले में तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। जिस भाई ने इस घटना को अंजाम दिया है वह फरार है - रोहन प्रमोद बोत्रे, एसपी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें