आगरा के थाना सिकंदरा क्षेत्र की आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर-11 में एक हिस्ट्रीशीटर को दबंगई करना महंगा पड़ गया। चीख-पुकार सुनकर जुटे लोगों ने हिस्ट्रीशीटर को पकड़कर पीटा और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। हिस्ट्रीशीटर के बाकी साथी भाग गए। आरोप है कि हिस्ट्रीशीटर खरीदे गए सामान के रुपये मांगने पर दुकानदार और उसके परिवार को पीट रहा था। पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर को सोमवार को जेल भेजा।
ये है मामला
सिकंदरा स्थित आवास विकास कॉलोनी सेक्टर-11 में विनोद कुमार शर्मा का बांस-बल्ली का काम है। परचून की भी दुकान है। दुकान पर उनकी पत्नी बैठती हैं। उन्होंने बताया कि 18 अप्रैल को जिम्मी चौधरी अपने साथी विशाल के साथ आया। नमकीन, सिगरेट और पानी की बोतल लेने के बाद रुपये नहीं दिए। दुकान पर मौजूद बेटे शिवम ने 150 रुपये मांग लिए। जिम्मी चौधरी को यह बात नागवार गुजरी।