फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: हिस्ट्रीशीटर ने साथियों संग चलाईं गोलियां, दो भाई घायल

विज्ञापन
गोली लगने से घायल सतेंद्र।
विज्ञापन
आगरा। थाना शाहगंज के इंद्रा नगर में रविवार रात करीब 8 बजे घर के बाहर युवकों के दो गुटों में विवाद हो गया। आरोप है कि हिस्ट्रीशीटर वीपी उर्फ विनय ने साथियों संग दो भाइयों की पिटाई की। बचाने के लिए परिजन के आने पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। गोली लगने से दोनों भाई घायल हो गए हैं। उधर, हमले के बाद आरोपी घर से भाग निकला है। घायलों को एसएन मेडिकल कालेज इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


घटना रात तकरीबन आठ बजे की है। इंद्रा नगर निवासी सनी उर्फ तरुण, राघवेंद्र और सतेंद्र चचेरे भाई हैं। तरुण ने बताया कि उनका बच्चा कई दिन से अस्पताल में भर्ती था। रविवार को बच्चे को घर ले आए थे। वह कुछ सामान खरीदने के लिए घर से बाहर आए। गली के मोड़ पर भाई राघवेंद्र खड़ा था। तभी एक कोरियर कंपनी का कर्मचारी आया। उसने फोन कर बुलाया। ऑर्डर लेने दो युवक आए। राघवेंद्र को देखकर कहने लगे यहां दो कोरियर वाले खड़े हैं। राघवेंद्र ने कहा वह कोरियर वाला नहीं है। दोनों युवक हिस्ट्रीशीटर वीपी उर्फ विनय का नाम लेकर धमकाने लगे। राघवेंद्र और तरुण ने विरोध किया।
युवकों ने अपने 4-5 साथी बुला लिए। उन्होंने तरुण और राघवेंद्र को पीटा। चीख सुनकर तरुण के परिजन आ गए। हमलावर भाग गए। आरोप है कि परिवार के लोग अभी बात ही कर रहे थे कि वीपी और उसके साथी आ गए। उन्होंने आते ही फायरिंग शुरू कर दी। राघवेंद्र के हाथ और सत्येंद्र की जांघ व हाथ में गोली लगी है। फायरिंग की आवाज सुनकर लोग घरों से निकल आए। हिस्ट्रीशीटर साथियों संग भाग निकला।
विज्ञापन

परिवार में हैं रिटायर्ड दरोगा
पुलिस की पूछताछ में पता चला कि राघवेंद्र के एक रिश्तेदार रिटायर्ड दरोगा हैं। वहीं तरुण परीक्षा की तैयारी कर रहा है। घटना से पूरा परिवार दहशत में हैं। पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। उधर, डीसीपी सिटी सैयद अली अब्बास ने बताया कि हिस्ट्रीशीटर वीपी उर्फ विनय पर फायरिंग का आरोप है। घायल पक्ष से तहरीर देने के लिए कहा गया है। इसके आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। आरोपी की धरपकड़ के लिए पुलिस टीम को लगाया गया है। वह घर से भाग गया है। घटना में जितने भी लोग शामिल होंगे, उन पर कार्रवाई की जाएगी।

नशे की हालत में थे घायल युवक
एसीपी लोहामंडी गाैरव सिंह ने बताया कि पुलिस ने जब घायलों से बात की तो वो नशे की हालत में थे। वह ठीक से कुछ नहीं बता पा रहे थे। आशंका यह है भी है कि दोनों गुट के युवक गली में खड़े होंगे। उनमें कहासुनी होने के बाद विवाद हुआ। इसके बाद ही फायरिंग की गई। दोनों युवकों के हाथ और जांघ में गोली लगी है। दूसरे बिंदु पर भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें