फतेहाबाद। वीर एकलव्य सेवा संस्था फतेहाबाद ने बीते दिनों शंकरपुर घाट पर यमुना नदी में छलांग लगाकर महिला की जान बचाने वाले रामबाबू को रविवार को जीवन रक्षा पदक देकर सम्मानित किया। संस्था ने उन्हें प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह, अंगवस्त्र तथा धनराशि प्रदान की। सम्मान समारोह में संस्थापक सदस्य भूरी सिंह, ई. विकास वर्मा, रामकुमार ठेकेदार, अवधेश कुमार, संजय वर्मा आदि मौजूद रहे।