फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: कूल्हा शरीर से निकल आया बाहर, एसएन में हुई जटिल सर्जरी;  मरीज महज 80 हजार रुपये में हो गया ठीक

Sat, 12 Jul 2025 09:24 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

जिस मरीज का हादसे में कूल्हा बाहर निकल आया, उसकी सर्जरी एसएन मेडिकल कॉलेज में हुई। बाहर के अस्पताल में तीन से चार लाख का खर्च आता, लेकिन एसएन में महज 80 हजार रुपये में वो ऑपरेशन के बाद सही हो गया। 

 
विज्ञापन
एसएन मेडिकल कॉलेज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज के हड्डी रोग विभाग में करीब 7 सेमी बाहर निकले हुए कूल्हे का सफल ऑपरेशन किया गया। मरीज की हालत अब ठीक है।
विज्ञापन


हड्डी रोग विभागाध्यक्ष डॉ. अमृत गोयल ने बताया कि मरीज दिलीप कुमार( 45) को डेढ़ साल पहले चोट लग गई थी। इससे कूल्हा 7 सेमी बाहर आ गया था। इससे दोनों पैरों की लंबाई में अंतर आ गया। चलने-फिरने में तकलीफ होती थी। दर्द भी रहता था।
विज्ञापन


कई निजी अस्पतालों में दिखाने पर भी ऑपरेशन नहीं कर पा रहे थे। ऐसे में एसएन में दिखाने आने पर करीब 5 घंटे की सर्जरी में कूल्हे को सही कर दिया गया। वार्ड में तीन दिन रखने के बाद शुक्रवार को डिस्चार्ज भी कर दिया गया। निजी अस्पतालों में 3-4 लाख रुपये का खर्चा हुआ। यहां करीब 80 हजार रुपये खर्च हुए। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें