फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदू बने मुस्लिम परिवार ने की ‘घर वापसी’

Sat, 02 May 2015 02:07 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
चार महीने पहले मुस्लिम धर्म छोड़कर हिंदू धर्म अपनाने वाले डावली के मजरा रठिया निवासी परिवार ने फिर से मुस्लिम धर्म अपनाने का दावा किया है। दूसरे गांव में हुई पंचायत के बाद मुफ्ती ने उनकी घर वापसी कराई। परिजनों का कहना है कि धर्म परिवर्तन के बाद मुस्लिम समाज तो उनसे कटने ही लगा था, हिंदू समाज भी उन्हें नहीं अपना रहा था। इसके चलते उन्होंने ‘घर वापसी’ का रास्ता चुना। परिजनों ने पूजा-पाठ छोड़कर कलमा पढ़ना शुरू कर दिया है।  
विज्ञापन

बता दें कि पिछले साल क्रिसमस की शाम थाना मलपुरा अंतर्गत डावली के मजरा रठिया निवासी गठेली के परिवार ने मुस्लिम धर्म छोड़कर हिंदू धर्म अपना लिया था। घर के सभी सदस्यों ने तिलक लगाकर घर के बाहर ही हवन-पूजन शुरू कर दिया था। जांच के लिए गए सीओ और एसडीएम से भी परिवार ने स्वेच्छा से धर्म अपनाने की बात कही थी। इसके बाद कई मुस्लिम संगठनों ने परिजनों को समझाने की कोशिश की, लेकिन गठेली के चारों बेटे हिंदू धर्म में ही बने रहने पर अड़े रहे। मगर, शुक्रवार को अचानक पूरे परिवार ने मुस्लिम धर्म में वापसी कर ली। इस ‘घर वापसी’ की भूमि मुस्लिम समाज के ही लोगों ने तैयार की।
अछनेरा के गांव रसूलपुर में मुस्लिम समाज में शादी समारोह था। समारोह में भाग लेने आए कुछ लोग सुबह लगभग दस बजे डावली पहुंचे और गठेली और उसके बेटों को रसूलपुर अपने साथ ले गए। यहां पर पंचायत हुई। परिजनों को समाज के लोगों ने खूब समझाया। चूंकि धर्म परिवर्तन करने वाला परिवार काफी डरा और सहमा हुआ था ऐसे में समाज के लोगों ने उसे भरोसा दिलाया कि इस ‘घर वापसी’ के बारे में न तो पुलिस-प्रशासन को पता चलेगा और न ही कोई हंगामा होगा। इसके बाद मुफ्ती ने परिजनों की ‘घर वापसी’ कराई। परिवार के मुखिया गठेली का कहना है कि हमने मुस्लिम धर्म फिर से अपना लिया है। वहीं, उसके बड़े बेटे रवि उर्फ आरिफ का कहना है कि हमें न तो हिंदू समाज अपना रहा है और न ही मुस्लिम समाज हमें अपना समझ रहा। ऐसे में हमने फिर से धर्म परिवर्तन कर लिया है।  
विज्ञापन

बता दें कि पिछले साल दिसंबर में वेद नगर में 37 मुस्लिम परिवारों के धर्म परिवर्तन प्रकरण के बाद डावली में 17 सदस्यीय इस परिवार के धर्म परिवर्तन करने के बाद हड़कंप मच गया था। एहतियात बरतते हुए पुलिस-प्रशासन भी सक्रिय हो गया था। गांव में पीएसी तैनात कर दी गई थी।
इनसेट
नहीं हुई घर वापसी!
रठिया में मुस्लिम धर्म अपनाने को लेकर सीओ अछनेरा नितिन कुमार का कहना है कि रठिया के कुछ लोग उनके पास शिकायत लेकर आए थे। उनका कहना था कि कुछ लोग जबरदस्ती फोटो खींचकर ले गए हैं। यह लोग धर्म परिवर्तन की बात भी कह रहे थे। मगर, वहां कोई धर्म परिवर्तन जैसा मामला नहीं है। हालांकि सीओ के बयान के इतर धर्म परिवर्तन की बात पर एलआईयू पूरे दिन जरूर सक्रिय रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें