फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरी: नगला बख्ती की घटना से हिंदूवादी संगठनों में आक्रोश, थानाध्यक्ष और चौकी इंचार्ज की निलंबित करने की मांग

Sun, 26 Dec 2021 05:39 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

क्रिसमस डे पर नगला बख्ती में धर्मांतरण की सूचना पर पहुंची पुलिस और हिंदूवादी संगठनों के लोगों पर ग्रामीणों ने पथराव कर दिया था। इसके बाद यह मामला अब गरमाया गया है। 
विज्ञापन
घटनास्थल पर पुलिस और हिंदूवादी संगठन के लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी के थाना किशनी के गांव नगला बख्ती में शनिवार को धर्मांतरण की सूचना पर पहुंची पुलिस और हिंदूवादी संगठन के पदाधिकारियों पर हुए पथराव का मामला रविवार को भी गर्माया रहा। पुलिस पर सहयोग न मिलने का आरोप लगाते हुए हिंदूवादी नेताओं की ओर से थानाध्यक्ष और चौकी इंचार्ज के निलंबन की मांग की गई। ऐसा न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी गई है।

विज्ञापन

रविवार को मैनपुरी में पत्रकारों से वार्ता करते हुए हिंदू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष जयप्रकाश सिंह चौहान ने कहा कि वह सोमवार को एसपी से मिलेंगे। उनकी मांग है कि मामले में शिथिलता बरतने वाले थानाध्यक्ष किशनी और चौकी इंचार्ज कुसमरा को निलंबित किया जाए। आरोपियों को उचित धाराओं में जेल भेजा जाए। हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं को सुरक्षा की गारंटी दी जाए। उन्होंने कहा कि अगर चार दिन के अंदर पुलिस प्रशासन की ओर से कार्रवाई नहीं की गई तो सभी हिंदू संगठन मिलकर धरना प्रदर्शन करेंगे। 
गांव में चल रहा अंधविश्वास का खेल
हिंदू वादी संगठनों के पदाधिकारियों ने कहा कि नगला बख्ती में भोले भाले लोगों को लालच देकर फंसाया जाता है। उन्हें मिशनरी लोग अपने धर्म में आने के लिए तमाम तरह के प्रलोभन देते हैं। कई लोग इनकी बातों में आकर अंधविश्वास पर यकीन करने लगते हैं। इस तरह से यह लोग धर्म परिवर्तन का खेल चला रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

राजनीतिक सरगर्मी भी बढ़ी 
नगला बख्ती की घटना को लेकर राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है। रविवार को बसपा नेताओं ने थानाध्यक्ष से मुलाकात की। बसपा जिलाध्यक्ष सुनील वर्मा पहले गांव नगला बख्ती पहुंचे और लोगों से जानकारी ली। इसके बाद थाने पहुंचे। उन्होंने कहा कि करीब 25 वर्ष से चल रहे भंडारा में व्यवधान डाला गया है। 

आगरा मंडल के सेक्टर प्रभारी ब्रजेश ने कहा कि ग्रामीणों के खिलाफ गलत रिपोर्ट दर्ज की गई है, वह लोग अब चुप नहीं बैठेंगे। डीएम व एसपी से मिलने के साथ ही वरिष्ठ नेताओं को जानकारी देंगे। इस मौके पर संजय सिंह, पीसी शाक्य, जिला संयोजक दीपू मिश्रा, अनार सिंह, राजबहादुर आदि मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें