फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मृत गाय लेकर जिलाधिकारी आवास पहुंचे हिंदू महासभा के कार्यकर्ता, गेट बंदकर किया हंगामा

Sat, 19 Oct 2019 12:08 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
हिंदू महासभा के कार्यकर्ताओं को समझाते पुलिस अफसर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा में इलाज के अभाव में गाय के मर जाने पर अखिल भारतीय हिंदू महासभा ने शुक्रवार रात जिलाधिकारी आवास के बाहर जमकर हंगामा किया। टेपों में गाय की लाश लेकर पहुंचे कार्यकर्ताओं ने आवास का गेट बंद कर धरना दिया। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे एडीएम सिटी केपी सिंह और अन्य पुलिस अधिकारियों के आश्वासन के बाद ही वे वहां से उठे।
विज्ञापन


ट्रांस यमुना क्षेत्र में एक गाय बीमार थी। अखिल भारतीय हिंदू महासभा के कार्यकर्ताओं ने पशु चिकित्साधिकारी कार्यालय में इसकी सूचना दी। मगर, कोई मदद नहीं मिलने से गाय मर गई। इसके बाद कार्यकर्ता मरी गाय को लेकर दोपहर में विकास भवन पहुंचे। यहां सीवीओ (मुख्य पशुचिकित्साधिकारी) के न मिलने पर रोष जताया। 

कार्यकर्ता शाम तक उनका इंतजार करते रहे। इसके बाद भी जब सीवीओ मौके पर नहीं पहुंचे तो मरी गाय को टेपों में लाद कर कार्यकर्ता डीएम आवास के बाहर पहुंच गए। यहां उन्हें रोष व्यक्त करते हुए धरना दे दिया। नारेबाजी भी की। लगभग आधा घंटे तक डीएम आवास का गेट बंद रखा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

अफसरों का छूटा पसीना

डीएम आवास पर हंगामे की सूचना से पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों का पसीना छूट गया। वो आनन-फानन में मौके पर पहुंचे। एडीएम सिटी ने कार्यकर्ताओं को जिम्मेदार अधिकारी पर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद ही वे वहां से उठे। प्रदर्शन के दौरान महासभा के रौकन ठाकुर योगेश निगम, धर्मेंद्र शर्मा, अंकित चौहान, शुभम सोनी आदि मौजूद थे।


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां क्लिक करें 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें