फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाईचारे की मिसाल: हिंदू समाज ने धूमधाम से कराया गरीब मुस्लिम परिवार की बेटी का निकाह

Sun, 09 Sep 2018 05:26 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला टूंडला (फिरोजाबाद)
विज्ञापन
लाल जोड़े मुस्कान व दोनों समाज के लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एक तरफ जहां देश में धर्म और जाति के नाम पर राजनीति हो रही है। वहीं फिरोजाबाद जिले के टूंडला में हिंदू समाज के लोगों ने एक गरीब मुस्लिम परिवार की बेटी का निकाह रीति-रिवाज के साथ धूमधाम से कराते हुए भाईचारे का संदेश देकर मिसाल पेश की है।
विज्ञापन


टूंडली के रहने वाले मुन्ना खां मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। उनकी बेटी मुस्कान शादी योग्य हुई तो उसे निकाह की चिंता सताने लगी। आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने और बेटी के निकाह के लिए अपने जान पहचान के लोगों से मुन्ना खां ने मदद की गुहार लगाई। 

इस पर टूंडली हटीले हनुमान मंदिर के अध्यक्ष अशोक सारस्वत ने अपने सहयोगियों सहित मुन्ना खां को बेटी के निकाह को पूरे रीति-रिवाज से कराने का आश्वसन दिया। मुन्ना खां ने रिश्तेदारों के सहयोग से बेटी मुस्कान के लिए पिलखना अलीगढ़ निवासी फहीम अली पुत्र मोम्मद शमीम के साथ रिश्ता तय कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मुस्कान को दान दिया गया सामान - फोटो : अमर उजाला
बारात के स्वागत से लेकर विदाई तक का सारा इंतजाम हिंदू समाज के लोगों ने किया। शनिवार को फहीम बारात लेकर टूंडली पहुंचा। जहां अशोक सारस्वत, कौशलेंद्र सारस्वत, नलिनी सारस्वत, इंद्रजीत सिंह टैंटी, अजब सिंह यादव ने बारात का स्वागत कर मुस्कान का निकाह कराया। 

इसके बाद मुस्कान को घर गृहस्थी का सारा सामान देकर उसे विदा किया। शादी समारोह में हिंदू समाज की पहल की सभी ने सराहना की। इस नेक काम में विशाल सारस्वत, नवीन सारस्वत, केशव चरन सारस्वत, रवि श्रीवास्तव, बबलू श्रीवास्तव, सलीम खान, रनवीर सिंह आदि का विशेष सहयोग रहा।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें