फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

#हिंदीहैंहम: हिंदी माध्यम से उच्च शिक्षा के प्रति रुझान बढ़ा, 63 हजार से अधिक आवेदन आए

Mon, 14 Sep 2020 12:10 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उच्च शिक्षा हिंदी माध्यम से ग्रहण करने के प्रति छात्र-छात्राओं का रुझान बढ़ा है। आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के संस्थानों व संबद्ध कॉलेजों में सत्र 2020-21 में स्नातक के पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए करीब 1.47 लाख आवेदन मिले हैं। इसमें सर्वाधिक आवेदन 63 हजार से अधिक बीए के पाठ्यक्रम के लिए हैं। 

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- #हिंदीहैंहम: जब संयुक्त राष्ट्र संघ में पहली बार गूंजी हिंदी, तब अटल के बटेश्वर में मना था उत्सव
 


विश्वविद्यालय के प्रवेश समिति के समन्वयक प्रो. अनिल वर्मा के मुताबिक 12 सितंबर तक के आंकड़ों के मुताबिक बीए के विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 63 हजार से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं। जबकि बीएससी के लिए करीब 51 हजार और बीकॉम के लिए करीब 12.5 हजार आवेदन मिले हैं। वर्षों बाद बीए के पाठ्यक्रमों में बीएससी से अधिक आवेदन हुए हैं। बीए के अधिकतर पाठ्यक्रमों को हिंदी माध्यम से ही पढ़ाया जाता है। 

 

यह भी पढ़ें- #हिंदीहैंहम: 'घर-घर में बने हिंदी का माहौल, मातृभाषा बोलने में करें गौरव का अनुभव'

विज्ञापन

कन्हैयालाल माणिकलाल मुंशी हिंदी एवं भाषा विज्ञान विद्यापीठ (केएमआई) में आगामी सत्र से बीए ऑनर्स हिंदी पढ़ाई जानी है। इसकी 60 सीटों के लिए 1647 आवेदन मिल चुके हैं। पहले सीटें 25 ही रखी गई थीं, छात्रों का रुझान देखते हुए सीटें बढ़वाई गई हैं। 

संस्थान के निदेशक और विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) प्रो. प्रदीप श्रीधर का कहना है कि हिंदी में रोजगार के अवसर बढ़ रहे हैं, इससे युवाओं का रुझान भी इस ओर बढ़ रहा है।

यह भी पढ़ें- #हिंदीहैंहम: 'लंदन से अमेरिका तक हिंदी के प्रति बढ़ रहा लगाव, विदेशी छात्र बड़े चाव से बोलते हैं यह भाषा'




अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें