फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संस्कृति की आत्मा है मातृभाषा हिंदी

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। हिंदी दिवस पर सोमवार को अमर उजाला की ओर से जिलेभर में कार्यक्रम आयोजित किए गए। ब्लॉक परिसर में हिंदी संवाद गोष्ठी का आयोजन हुआ। वक्ताओं ने कहा कि भारतीय संस्कृति और साहित्य को हिंदी भाषा ने ही लोगों के सामने प्रस्तुत किया। मातृभाषा हिंदी साहित्य की आत्मा है। हम सभी लोगों को हिंदी को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करना होगा।
विज्ञापन

कार्यक्रम में बाल कल्याण समिति की सदस्य आराधना गुप्ता ने कहा कि हिंदी में शिक्षण को आज पिछड़ा समझा जाता है, लेकिन अगर नजर डालेंगे तो पाएंगे कि राष्ट्रपति से लेकर प्रधानमंत्री व अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के पद पर तैनात लोगों ने इसी हिंदी भाषा में ही ज्ञान प्राप्त किया। ज्योति शाक्य ने हिंदी में ही शिक्षण और शिक्षा दिलाने की बात भी कही। गोष्ठी में अनीता यादव, मनू श्रीवास्तव, प्रवेश कुमारी, मीनाक्षी सिंह, सुभाषिनी यादव, नीति गुप्ता, रिखंकी, नीता तिवारी और बेबी आदि विचार व्यक्त किए।
हिंदी के प्रचार प्रसार की शपथ ली
हिंदी समाचार पत्रों से जुड़े शहर के वाशिंदों और समाचार पत्र वितरकों ने भी हिंदी को बढ़ावा देने का संकल्प लिया। उन्होंने शहर के ज्ञानचंद्र प्रकाश चंद्र न्यूज एजेंसी पर एकत्रित होकर शपथ ली। उन्होंने कहा कि वे हिंदी को आगे बढ़ाने के लिए हमेशा प्रयास करेंगे। साथ ही अपने परिवार व आसपास के लोगों को हिंदी बोलने और हिंदी में सभी अभिलेखीय कार्य करने के लिए भी प्रेरित करेंगे। जैन, हरेंद्र चौहान, बृजमोहन भदौरिया, संजीव कुमार, शिवम गुप्ता, शिवम भदौरिया, शिवकुमार, अमित कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें