फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माल को लादने और उतारने के लिए रेलवे करने जा रहा है विशेष व्यवस्थाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। रेलवे की खाली जमीन पर यार्ड का निर्माण किया जाएगा। इसमें माल गोदाम और प्लेटफार्म बनेगा। माल ढुलाई की व्यवस्था बेहतर होगी। जिले के व्यापारी लंबे समय से यार्ड निर्माण की मांग कर रहे थे। माल ढुलाई के संसाधन बढ़ेंगे तो निश्चित ही व्यापारियों को इसका फायदा मिलेगा। बजट स्वीकृत होने के साथ ही निर्माण कार्य की रूपरेखा तय हो गई है।
विज्ञापन

एक साल में निर्माण कार्य पूर्ण होने की उम्मीद है। स्टेशन अधीक्षक एचएस मीना ने बताया कि रेलवे मैनपुरी स्टेशन पर माल ढुलाई के लिए आधुनिक व्यवस्थाएं करने जा रहा है। इसके लिए उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय प्रयागराज से स्वीकृति मिल गई है। अगले महीने से निर्माण कार्य शुरू होने की संभावना है।
विज्ञापन

ये होंगी व्यवस्थाएं
-एक अतिरिक्त प्लेटफार्म का होगा निर्माण
-बिछिया रोड से यार्ड तक पक्की सड़क का होगा निर्माण
-व्यापारियों के लिए लिए सुलभ शौचालय की होगी व्यवस्था
-व्यापारियों के लिए विश्राम कक्ष की भी होगी व्यवस्था
-हाईमास्ट लाइट की भी की जाएगी व्यवस्था
-लेवर रूम की भी की जाएगी व्यवस्था
माल ढुलाई की बेहतर व्यवस्था न होने से मैनपुरी जिला व्यापार में भी पिछड़ा है। माल ढुलाई की सुविधाएं बढ़ेगी तो निश्चित ही व्यापार भी बढ़ेगा।
रामकुमार, व्यापारी
व्यापारी अपना माल लोड और अपलोड कराने के लिए पहुंचता है तो उसे धूप में खड़ा होना पड़ता है। विश्राम कक्ष मिलेगा तो ये राहत भरी खबर है।
धीरज जैन, व्यापारी
रात के समय अंधेरा होने के कारण कभी-कभी माल उतारने और चढ़ाने में दिक्कत होती है। प्रकाश की उचित व्यवस्था होगी यह राहत भरी खबर है।
अमित गुप्ता, व्यापारी
धूप और बारिश में लेवर को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। लेवर रूप की व्यवस्था होगी तो निश्चित ही अच्छी खबर है।
अवनीश कुमार, व्यापारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें