फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्म इंडस्ट्री में सबसे अधिक प्रतिस्पर्धा

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। फिल्म इंडस्ट्री सबसे अधिक प्रतिस्पर्धात्मक क्षेत्र है। यहां बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक कभी भी कोई भी आपका प्रतिद्वंद्वी बन सकता है। सफलता और पैसा कमाने की इच्छा के अलावा यदि आपमें पैशन न हो तो फिल्म इंडस्ट्री के बारे में कभी न सोचें। यहां जिस मुकाम पर आप पहुंचे हैं, उसको बनाए रखना आसान नहीं होता। सफलता को बरकरार रखना है तो ड्रीमर के साथ प्रैक्टीकल होना भी जरूरी है।
विज्ञापन

स्पाइसी शुगर संस्था के सीजन-3 के उद्घाटन समारोह में शुक्रवार को क्राइम पेट्रोल फेम अनूप सोनी ने फिल्म जगत में सफलता की बारीकियों व कठिनाइयों के साथ अपने व्यावसायिक जीवन के अहम पहलुओं को भी साझा किया। कॉफी विद करन की तर्ज पर आयोजित कार्यक्रम में संस्था की अध्यक्ष पूनम सचदेवा ने सवालों का सिलसिला शुरू किया। अनूप सोनी ने कहा कि अभिनेता नहीं होता तो क्रिमिनल लॉयर बनता। इस अवसर पर मुख्य रूप से डॉ. रंजना बंसल, बबिता चौहान, चांदनी ग्रोवर, पावनी, शिखा जैन, बिन्दु नंदा, राजश्री मिश्रा, शिल्पा माहेश्वरी, शीतल अग्रवाल, नीरा थापर, गरिमा मंगल, मिनी डेंग, पूजा ओबराय, रिम्पी जैन, सिमरन, शिल्पा लूथरा, पुष्पा पोपटानी, गरिमा हेमदेव, रानी रल्लन, रेनू लाम्बा, बीना सचदेवा आदि उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम के प्रारंभ में ही एक सदस्या ने सवाल पूछ लिया कि ससुराल में आकर इतनी सालियों के बीच कैसा महसूस कर रहे हैं अनूप सोनी? अनूप सोनी ने जवाब दिया, बहुत अच्छा। लेकिन इसके बाद जब एक सदस्या ने संबोधन में आदरणीय शब्द का इस्तेमाल किया तो मजाकिया लहजे में सम्मान के साथ उन्होंने कहा कि या तो सालियां मत कहिए या फिर आदरणीय मत लगाइए। इस पर ठहाके गूंजने लगे।
विज्ञापन

क्राइम पेट्रोल का जिक्र हुआ हो धारा 498 ए व 367 के दुरुपयोग पर भी चर्चा हुई। अमित सोनी ने कहा कि घर का माहौल सुधरेगा तभी हम समाज को सुधार सकेंगे। घर में लड़के व लड़की को समान अधिकार, समान परवरिश देनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें