फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकानों पर गिरा हाईटेंशन लाइन का तार, मची भगदड़, गर्भवती महिला समेत कई झुलसे

Wed, 16 May 2018 08:10 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद
विज्ञापन
हाईटेंशन लाइन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फिरोजाबाद के कोटला रोड स्थित टापाखुर्द में मंगलवार रात को हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर मकानों पर गिर गया। इससे घरों में करंट दौड़ गया। करंट से एक गर्भवती महिला सहित कई झुलस गए। 
विज्ञापन


घटना के आक्रोशित जनता ने बुधवार सुबह सड़क पर बल्लियां रखकर डेढ़ घंटे तक जाम लगाए रखा और नारेबाजी की। मौके पर पहुंचे अफसरों ने लोगों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया। 
  
टापाखुर्द में कई मकानों के ऊपर से 11 हजार वोल्टेज की लाइन गुजर रही है। क्षेत्र में हजारों की आबादी होने के बाद भी विद्युत विभाग ने हाईटेंशन लाइन शिफ्ट नहीं कराई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

करंट से कई लोग झुलसे

रोड जाम कर प्रदर्शन करते लोग - फोटो : अमर उजाला
मंगलवार रात 11.30 बजे जब अधिकांश लोग सो चुके थे, तभी शार्ट सर्किट होने के कारण हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर कर मकानों पर गिर गया, जिससे लोगों में भगदड़ मच गई।  

घटना में नीतू (18) पुत्री अनिल कुमार, रीता पत्नी राहुल कुमार जो आठ माह की गर्भवती है, वो गंभीर रूप से झुलस गई। दोनों को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। इनके साथ कई अन्य लोग भी झुलस गए।
  
घटना से आक्रोशित लोगों ने सुबह को सड़क पर जाम लगा दिया। सूचना मिलने के बाद एसओ प्रवेश कुमार पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। क्षेत्र की जनता को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया। 

अधिकारियों ने फोन कर तत्काल विद्युत विभाग की टीम को बुलाकर तार ठीक कराए। वहीं हाईटेंशन तार टूट कर गिरने से घरों में लाखों रुपये के विद्युत उपकरण फुंक गए। जिससे लाखों का नुकसान हो गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें