फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जामुन बिन रही बालिका के ऊपर गिरा हाईटेंशन लाइन का तार, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। ढोलना थाना क्षेत्र के गांव नगला केहर में जामुन के पेड़ के नीचे जमीन पर गिरे जामुन एकत्रित कर रही बालिका के ऊपर हाईटेंशन लाइन टूट कर गिर गई। करंट की चपेट में आकर बालिका की मौत हो गई। बालिका की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने बालिका के शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

हादसे की शिकार बालिका भूरी (9) पुत्री विजय सिंह हुई। दोपहर को वह गांव में ही जामुन के पेड़ के नीचे जामुन एकत्रित कर रही थी। इसी दौरान पेड़ के पास से गुजर रही हाईटेंशन लाइन टूटकर गिर गई।
बालिका उसकी चपेट में आ गई। करंट से बालिका की मौके पर ही मौत हो गई। अन्य ग्रामीणों की नजर बालिका पर पड़ी तो चीखपुकार मच गई और तमाम ग्रामीण एकत्रित हो गए। विद्युत विभाग के अधिकारियों को घटना की जानकारी दी गई। सूचना पर ढोलना पुलिस भी मौके पर आ गई। पुलिस ने बालिका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें