फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशनी में तेज रफ्तार कार माइनर में गिरी, तीन लोग हुए घायल

विज्ञापन
किशनी में माइनर में गिरने से क्षतिग्रस्त कार - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। शमशेरगंज मार्ग पर बृहस्पतिवार की देर शाम तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर माइनर में जा गिरी। हादसे में कार सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने घायलों को बाहर निकालने के बाद सीएचसी में भर्ती कराया। वहां से मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

कन्नौज के थाना सौरिख क्षेत्र के गांव कुठला निवासी राहुल यादव बृहस्पतिवार को आर कार से थाना क्षेत्र के गांव बरुआ नद्दी मामा के घर आया था। उसके साथ शोभित यादव निवासी गांव परौल सौरिंख और अभिाषेक यादव निवासी गांव रसूलपुर सौरिख भी आए थे। देर शाम करीब आठ बजे वह लोग मामा के घर से कस्बा जा रहे थे।
तभी शमशेरगंज मार्ग पर गांव बरुआहार के पास कार अनियंत्रित होकर माइनर में जा गिरी। माइनर में पानी भरा होने के चलते कार डूबने लगी। इस बीच कार सवारों की चीख पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। तीनों घायलों को कार से बाहर निकालने के बाद सीएचसी में भर्ती कराया। वहां से तीनों घायलों को मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें