फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीकृष्ण जन्मस्थान की सुरक्षा को पैदा हुआ बड़ा खतरा, एडीजी दी गई जानकारी

Sat, 25 Nov 2017 07:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
जन्मस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
श्रीकृष्ण जन्मस्थान की सुरक्षा को बड़ा खतरा बनी है पार्किंग। यह पार्किंग यलो जोन के बगल में है। इस पार्किंग में खड़े होने वाले वाहन कभी भी खतरा पैदा कर सकते हैं। एडीएम कानून व्यवस्था ने इसकी रिपोर्ट एडीजी सुरक्षा को भेजी है।  
विज्ञापन


सुरक्षा के लिहाज से बेहद संवेदनशील माना जाता है श्री कृष्ण जन्मस्थान। इसकी सुरक्षा के लिए भी शासन स्तर से अलग व्यवस्थाएं हैं। भारी फोर्स तैनात रहती है। लेकिन मथुरा में इसकी सुरक्षा में कोताही बरती जा रही है। जन्मस्थान के पास यलो जोन में एक पार्किंग चल रही है जिसे सुरक्षा के लिए खतरा बताया गया है। 

एडीएम कानून व्यवस्था रमेश चंद्र ने एडीजी को भेजे पत्र में कहा है कि इस पार्किंग को बंद कराने के लिए कई दफा कहा जा चुका है लेकिन पुलिस अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। पार्किंग में तमाम वाहन खड़े रहते हैं। 
विज्ञापन


अब हर वाहन को कोई चेक भी नहीं कर सकता है। लोगों का भी जमावड़ा रहता है। बताया जाता है कि जन्मस्थान के आसपास कुछ निर्माण हो रहे थे जिन्हें सील करा दिया गया था। लेकिन सील भवनों में फिर से निर्माण का काम शुरू हो गया है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष गोविंद नगर की शिकायत

एडीएम रमेश चंद्र ने जो रिपोर्ट भेजी है, उसमें कहा है कि पार्किंग थानाध्यक्ष गोविंद नगर के इशारे पर चल रही है। वह थानाध्यक्ष से इस पार्किंग को बंद कराने के लिए कई दफा कह चुके हैं लेकिन अभी तक पार्किंग बंद नहीं कराई गई है। एडीएम ने एडीजी सुरक्षा से थानाध्यक्ष पर कार्रवाई करने के लिए लिखा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें