बेल्जियम में आतंकी हमले के बाद आगरा में भी हाई अलर्ट जारी किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को चेकिंग अभियान चलाया। इसके अलावा कई जगह फ्लैग मार्च निकाला। एसपी सिटी सुशील घुले ने बताया कि होली के मद्देनजर बुधवार को भी फ्लैग मार्च निकाला जाएगा। ताजमहल, आगरा किला समेत सभी प्रमुख स्मारकों के अलावा रेलवे स्टेशन और बस अड्डों पर चेकिंग कराई जा रही है।
1,250 स्थानों पर होगा होलिका दहन
आगरा। शहर में 1,250 स्थानों पर होलिका दहन किया जाएगा। पुलिस ने इसकी सूची के हिसाब संवेदनशील स्थान चिह्नित किए हैं। इन जगहों पर फोर्स तैनात की जाएगी। एसएसपी ने सभी सीओ और थाना प्रभारियों को होलिका दहन के दौरान चौकसी बरतने के लिए कहा है।