प्रधानमंत्री जन औषधि दिवस के रूप में सात दिवसीय आयोजन किया गया है। इसमें लोगों को जेनरिक दवाओं के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इसी को लेकर रविवार को हेरिटेज वाॅक का आयोजन किया गया।
प्रधानमंत्री जन औषधि योजना का उद्देश्य लोगों को सस्ती, सुरक्षित और प्रभावी दवाएं उपलब्ध कराना है। इसी को लेकर लोगों को अवेयर किया जा रहा है। आगरा किले से हेरिटेज वाॅक का आयोजन किया गया, जिसमें लोगों को प्रधानमंत्री जन औषधि योजना के बारे में बताया गया।
विज्ञापन
गाैरा शर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री जन औषधि दिवस के रूप में सात दिवसीय आयोजन किया जा रहा है। रविवार को हेरिटेज वाक का आयोजन किया गया। इसमें अपनी विरासत के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से हेरिटेज वाक कराई गई।
मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा महानगर उपाध्यक्ष महेश शर्मा उपस्थित रहे। गाैरा शर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र जेनरिक दवाइयों के प्रति समाज में लोगों को जागरूक कर रहा है। भारत विश्व में जेनरिक दवाओं का दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक है। रुचिन सक्सेना और दीवान सिंह माैजूद रहे।