फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाबांजी को सलाम: बाइक सवार बदमाशों से भिड़ गया 14 साल का किशोर, छुड़ा दिए पसीने...बचकर भाग निकले

Mon, 18 Nov 2024 08:42 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा की आवास विकास कॉलोनी में बाइक सवार बदमाशों से 14 साल का किशोर भिड़ गया। बदमाशों ने उससे मोबाइल छीन लिया। किशोर दौड़ लगाकर बाइक पर लटक गया। ये देख बदमाशों के पसीने छूट गए। बदमाशों ने उसके पेट पर लात मारकर गिरा दिया और भाग निकले। 
 
विज्ञापन
मोबाइल छीनकर भाग रहे लुटेरे (सांकेतिक फाइल फोटो) - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के आवास विकास काॅलोनी में बाइक सवार बदमाश ने 14 साल के किशोर का मोबाइल झपट लिया। हिम्मत दिखाते हुए किशोर ने दौड़ लगा दी। स्पीड ब्रेकर पर बाइक को पकड़ कर लटक गया। बदमाश ने उसे पेट पर लात मारी लेकिन किशोर ने नहीं छोड़ा। इस पर बदमाश ने उसे जोर का चांटा मारकर गिरा दिया और मोबाइल लूटकर भाग निकला। परिजन ने केस दर्ज कराया है। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की मदद ले रही है।
विज्ञापन


आवास विकास काॅलोनी निवासी राकेश ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा वंश 15 नवंबर को सुबह पूजा करने मंदिर जा रहा था। रास्ते में दोस्त का फोन आने पर मोबाइल पर बातें करने लगा। पीछे से बाइक पर आए बदमाश ने झपट्टा मारकर मोबाइल छीन लिया। वंश को चांटा मारकर गिराने के बाद ही बदमाश भाग सका। यदि आसपास के लोगों की मदद मिली होती तो बदमाश पकड़ा जाता।

ये भी पढ़ें -  UP: इन तीन 'दरिंदों' ने बर्बाद की छात्रा की जिंदगी, कैफे में बारी-बारी से लूटी अस्मत...वो चीखती रही, नहीं आया रहम
विज्ञापन





 

इन थाना क्षेत्रों में अधिक वारदात
शहर में बाइकर्स गैंग लगातार लूट की घटनाओं को अंजाम देने में लगा है। पुलिस एक घटना का खुलासा करती है। तभी दूसरी घटना हो जाती है। न्यू आगरा क्षेत्र और ताजगंज क्षेत्र में काॅलोनी के अंदर वारदात को अंजाम दिया था। बदमाशों के निशाने पर सिकंदरा, न्यू आगरा, ट्रांस यमुना, सदर, ताजगंज इलाके हैं। इनमें सबसे अधिक वारदात सामने आ रही हैं।

ये भी पढ़ें -   स्मॉग की चपेपट में आगरा: ताज एक्सप्रेस सहित छह ट्रेनें देरी से पहुंचीं, सुबह रेंगते हुए चले वाहन
 
विज्ञापन

मोबाइल चोरी करने वाला गिरफ्तार
विजय नगर काॅलोनी स्थित गुरुद्वारा की सेवादार भुपिंदर काैर का मोबाइल शनिवार को चुरा लिया गया। 15 दिन पहले भी गुरुद्वारा परिसर में मोबाइल चोरी हुई थी। पुलिस ने चोरी के आरोप में नगला धनी निवासी संजय सिंह को गिरफ्तार किया। उसके पास से चोरी के दो मोबाइल बरामद किए। पुलिस ने बताया कि आरोपी नशे का आदी है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें