फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: हेमंत और अंकित बने मैन ऑफ द मैच

विज्ञापन
विधानसभा क्रिकेट महासंग्राम
विज्ञापन
खेरागढ़। खेरागढ़ विधानसभा क्रिकेट महासंग्राम के बारहवें दिन प्री-क्वार्टर फाइनल के दो मुकाबले खेले गए। मंगलवार को पुसैता न्याय पंचायत और गोरऊ रिठौरी ग्राम पंचायत की टीमें जीतीं और अगले चरण के लिए अपनी जगह पक्की की है। पुसैता के हेमंत और गोरऊ रिठाैरी के अंकित को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

पहला मैच पुसैता न्याय पंचायत और बिजली विभाग के मध्य खेला गया। पुसैता की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 150 रन का लक्ष्य रखा। बिजली विभाग की टीम 75 रन पर सिमट गई और पुसैता की टीम ने 75 रन मैच जीत लिया। दूसरा मैच सिंगायच न्याय पंचायत और गोरऊ रिठौरी ग्राम पंचायत के बीच हुआ। गोरऊ रिठौरी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 215 रन बनाए। वहीं, सिंगायच टीम 123 रन बनाए। गोरऊ रिठौरी ग्राम पंचायत ने 92 रन से शानदार जीत दर्ज की।
आयोजन समिति अध्यक्ष चेयरमैन सुधीर गर्ग ‘गुड्डू’ ने विजेता टीमों को सम्मानित किया। इस माैके पर उदयसिंह प्रधान, अमरसिंह शर्मा, रम्मो लाल, अधिशासी अभियंता रामसेवक राम, जेई विकास वर्मा, धर्मेंद्र और नीरज दिवाकर आदि माैजूद रहे।

विधानसभा क्रिकेट महासंग्राम

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें