फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेमामालिनी का ममता पर 'हमला', बोलीं-राम के नाम पर उनका पारा क्यों चढ़ जाता है!

Thu, 06 Jun 2019 07:08 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
hema malini
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल में श्रीराम के नाम पर पिछले दिनों से बहस छिड़ी है। मथुरा की भाजपा सांसद हेमामालिनी ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधा है।
विज्ञापन


हेमामालिनी ने कहा कि भगवान श्रीराम का नाम लेने से लोगों की नैया पार हो जाती है। भगवान ममता बनर्जी को सद्बुद्धि दे। मथुरा पहुंची सांसद हेमामालिनी ने पश्चिम बंगाल में श्रीराम के नाम पर छिड़ी जंग पर अपनी प्रतिक्रिया दी।

हेमामालिनी ने कहा कि भगवान श्रीराम का नाम लेने से तो लोगों की नैया पार हो जाती है, लेकिन ममता बनर्जी के मन में पता क्या है, मुझे नहीं पता। राम के नाम पर उनका पारा क्यों चढ़ जाता है। वह श्री राम का नाम सभी को लेने दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

मथुरा पहुंची हेमामालिनी ने कहा कि सारी दुनिया भगवान के नाम से चल रही है। श्रीराम हो या फिर भगवान श्रीकृष्ण, विदेशों तक में इनका गुणगान हो रहा है। लेकिन ममता बनर्जी को पता नहीं क्यों कोई ऐतराज हो रहा है।

वह क्या दर्शानी चाहती हैं। क्या साबित करना चाहती हैं। हेमामालिनी ने कहा कि भगवान के नाम से लोगों का भला होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें