फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: बूढ़ी आंखों से छलकते आंसू, ढकेल पर लेटी बेटी और टूटा हुआ था पैर; न्याय के लिए कलक्ट्रेट पहुंचा पिता

Sat, 02 Sep 2023 03:13 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

बेटी को नया दिलाने के लिए पीड़ित पिता ढकेल के ऊपर चारपाई रख कर घायल बेटी को लेकर कलक्ट्रेट पहुंचा। पीड़ित ने बताया कि बेटी की हालत के आगे वो लाचार है और पुलिस उसकी मदद नहीं कर रही है।
विज्ञापन
ढकेल के ऊपर चारपाई रख घायल बेटी को लेकर पहुंचा कलेक्ट्रेट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में कलक्ट्रेट में उस समय लोग हैरान रह गए, जब एक पिता विवाहित बेटी को ढकेल के ऊपर चारपाई पर लिटाकर अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाने के  लिए पहुंचा। आंखों से बहते आंसू बयां कर रहे थे कि बेटी के इस हाल के बाद वो कितना दुखी है। लाचार पिता को देख पुलिस अधिकारी वहां पहुंच गए। उससे जानकारी लेना चाही तो दर्द के गला इस कदर भरा हुआ था कि वो ठीक से कुछ बोल भी नहीं पा रहा था।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  Agra: कूरियर कंपनी के कर्मी ने रची शातिराना साजिश, साथियों संग पार कर दी 65 किलो चांदी; दो को पुलिस ने दबोचा

सात साल पहले हुई थी शादी 

नाई की मंडी डेरा सरस निवासी सुशीला ने बताया कि उनकी शादी 7 साल पहले डौकी थानाक्षेत्र के नगला देवहंस में महेश और बहन सुनीता की शादी राहुल के साथ हुई थी। एक साल पहले महेश की मौत हो गई। तभी से ससुराल वालों ने उत्पीड़न शुरू कर दिया। पुलिस से शिकायत करने गई तो एक महीने पहले ससुराल वालों ने छोटी बहन सुनीता को दोमंजिले छत से नीचे फेंक दिया। उसके पैर की हड्डी टूट गई।

ये भी पढ़ें -  UP: घर में बहू को अकेला देख डोल गई ससुर की नीयत..., की ऐसी शर्मनाक हरकत; शर्म से झुक गई निगाहें
विज्ञापन
विज्ञापन

 

पुलिस अधिकारियों ने दिए कार्रवाई के निर्देश

कमिश्नर कार्यालय में गुहार के बाद पुलिस ने सुनीता के पति राहुल को गिरफ्तार कर जेल भेजा लेकिन अन्य किसी ससुराल वाले की गिरफ्तारी नहीं हुई। डीसीपी सूरज राय ने बताया कि डौकी पुलिस से कहा गया है कि विवेचना कर आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करें।

ये भी पढ़ें - UP: आधी रात को पत्नी कमरे में कर रही थी ऐसी हरकत, हकीकत जानकर उड़े पति के होश, फिर जो हुआ न होगा यकीन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें