फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में आ गए हेलीकॉप्टर: आसमान से निहार सकेंगे ताज, गोवर्धन की हवाई परिक्रमा; जानें कितना होगा किराया

Sat, 23 Dec 2023 05:43 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में हेलीकॉप्टर सेवा का शुभारंभ  25 दिसंबर से होने जा रहा है। सीएम योगी आदित्यनाथ बटेश्वर में हरी झंडी दिखाकर हेलीकॉप्टर सेवा को शुरू करेंगे।
 
विज्ञापन
आगरा में आ गए हेलीकॉप्टर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में पहली बार शुरू होने जा रही हेलीकॉप्टर सेवा को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 25 दिसंबर को बटेश्वर में हरी झंडी दिखाएंगे। ब्रज एयर सफारी के लिए शनिवार को दो हेलिकॉप्टर आगरा पहुंच गए। एक बटेश्वर पर जबकि दूसरा एत्मादपुर मदरा हेलिपोर्ट पर खड़ा है। 25 दिसंबर को बटेश्वर में हेलिकॉप्टर से ब्रज के हवाई दर्शन सेवा की शुरुआत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे।

विज्ञापन


जिलाधिकारी भानु चंद्र गोस्वामी ने शनिवार को बटेश्वर पहुंच हेलिपैड पर व्यवस्थाएं परखीं। यहां हेलिकॉप्टर से पुष्प वर्षा होगी, फिर सीएम फीता काटेंगे। राधा व कृष्ण के स्वरूप संग हेलिकॉप्टर गोवर्धन के लिए पहली उड़ान भरेंगे। मेसर्स राजस एयरो स्पोर्टस एंडवेंचर प्राइवेट लिमिटेड से हेलिकॉप्टर उड़ान के लिए पर्यटन विभाग ने 30 साल का करार किया है।

ब्रज एयर सफारी में आगरा का ताजमहल व अन्य स्मारकों के अलावा गोवर्धन व मथुरा की हवाई परिक्रमा शामिल होगी। नए साल पर पर्यटक व श्रद्धालुओं के लिए आगरा, मथुरा व नोएडा तक हेलिकॉप्टर सेवा शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन





गोवर्धन की हवाई परिक्रमा
इनर रिंग रोड स्थित एत्मादपुर मदरा में आगरा का हेलिपोर्ट तैयार है। पांच करोड़ की लागत से 2 एकड़ में बने इस हेलिपोर्ट का शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2019 में किया था। गोवर्धन में 11 एकड़ में बड़ा हेलिपोर्ट है। हेलिकॉप्टर से गोवर्धन व मथुरा की हवाई परिक्रमा की सुविधा मिलेगी। धार्मिक स्थलों पर पहली बार हवाई दर्शन व परिक्रमा की शुरुआत मथुरा से होगी।


गायरोकॉप्टर भी भरेंगे उड़ान
हेलीकॉप्टर में छह लोग एक बार में उड़ान भर सकेंगे। इसके साथ ही यूपी में पहली बार गायरोकॉप्टर सेवा भी शुरू हो सकती है। गायरोकॉप्टर में दो लोग एक बार में बैठ सकेंगे। हेलीकॉप्टर के लिए जहां हेलीपोर्ट जरूरी है, वहीं गायरोकॉप्टर दौड़कर उड़ान भर सकेगा। गायरोकॉप्टर में उड़ान के दौरान नया रोमांच मिलेगा।
विज्ञापन


दो लाख रुपये प्रति घंटा तक किराया
हेलीकॉप्टर में पांच मिनट की उड़ान पर करीब छह से साथ हजार रुपये खर्च आएगा। एक हजार फुट की ऊंचाई तक हेलीकॉप्टर व गायरोकॉप्टर उड़ान भरेंगे। हेलीकॉप्टर से जहां प्रति यात्री एक घंटे का किराया करीब दो लाख रुपये तक हो सकता है। वहीं, गायरोकॉप्टर में यह सुविधा हेलीकॉप्टर से कम कीमत होगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें