फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: अब आसमान से करिए ब्रज के मंदिरों और वृंदावन कुंभ के दर्शन, हेलीकॉप्टर सेवा शुरू

Tue, 23 Feb 2021 01:00 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

श्रीकृष्ण के ब्रज में वृंदावन कुंभ के दौरान नई शुरुआत होने जा रही है। अब यहां आने वाले श्रद्धालु हेलीकॉप्टर में बैठकर ब्रज दर्शन का आनंद उठा सकेंगे। इसके लिए पारस एविएशन द्वारा ज्वॉय राइड के नाम से हवाई सेवा शुरू की गई है। इसके तहत श्रद्धालु हेलीकॉप्टर से ब्रज के प्रमुख मंदिरों के साथ-साथ वृंदावन कुंभ के दर्शन भी कर सकेंगे।  

विज्ञापन


ज्वॉय राइड के तहत हेलीकॉप्टर श्रद्धालुओं को लेकर पवनहंस हेलीपैड से उड़ान भरेगा। इसके बाद प्रेम मंदिर, बांकेबिहारी मंदिर, निधिवन और कुंभ के दर्शन कराएगा। इस हेलीकॉप्टर में चार लोग एक साथ बैठकर हवाई यात्रा का आनंद उठा सकते हैं। यह हवाई यात्रा छह मिनट की होगी। 

इस दौरान वृंदावन के सभी प्रमुख मंदिरों के ऊपर से हेलीकॉप्टर उड़ान भरते हुए वृंदावन में लगे कुंभ पूर्व वैष्णव बैठक मेले के भी श्रद्धालुओं को दर्शन कराएगा। इसके लिए प्रत्येक व्यक्ति को निर्धारित किराया अदा करना होगा। इससे वह वृंदावन कुंभ और भगवान कृष्ण की पावन नगरी के हवाई यात्रा यात्रा से दर्शन कर सकता है। यह जानकारी पारस एविएशन के एमडी (मैनेजिंग डायरेक्टर) विशाल जैन ने दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सात मार्च को होगी पुष्पवर्षा
वृंदावन कुंभ में श्री राधा श्याम सुंदर मंदिर कुंभ दौरान वृंदावन पर पुष्प वर्षा की तैयारी में है। कुंभ क्षेत्र में बसाए गए श्याम सुंदर नगर में इस पर विचार करते हुए इसके लिए निर्धारित प्रक्रिया आरंभ कर दी है।

25 मार्च तक चलेगा कुंभ मेला
वृंदावन में कुंभ पूर्व वैष्णव बैठक मेला चल रहा है। इसमें देशभर से साधु-संतों के साथ श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। कुंभ मेला 25 मार्च तक चलेगा। कुंभ में साधु-संतों और श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने लगी है। यमुना के तट पर बसे कुंभ नगर में प्रवेश करते ही आस्था के अद्भुत रंगों का दर्शन हो रहा है। 

वृंदावन कुंभ का पहला शाही स्नान 27 फरवरी का है। इसके लिए माघ मेला में डेरा जमाए संत यहां 25 फरवरी के करीब वृंदावन पहुंचेंगे। इस दौरान प्रयागराज से वृंदावन पहुंचने वाले संतों की संख्या बहुत होगी। इसी के आसपास भीड़ के भी बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें