आगरा में गुरुवार को मूसलाधार बारिश ने तबाही मचा दी है। पूरा शहर पानी पानी हो गया है। सड़कें तालाब बन गई हैं। बल्केश्वर और सिंधा बाजार में इमारतें धराशायी हो गई हैं। घरों और दुकानों में भी पानी घुस गया है।
देहात क्षेत्रों में तो बारिश ने तबाही मचाई है। तेज बारिश के कारण मकान गिरने से चार साल के बच्चे सहित चार लोगों की मौत हो गई है। कई इलाकों में मकान ढहने की खबर है। बारिश के चलते स्कूल भी बंद है।
मूसलाधार बरसात में पूरा आगरा शहर डूब गया है। नवीन आगरा के निचले इलाकों में पांच से छह फुट तक पानी भरा है। पृथ्वीनाथ मंदिर सहित कई मंदिरों में भी पानी घुस गया है। आवागमन बंद है।
शहर के दयालबाग, अलब्तिया, पीर कल्याणी, केदार नगर, आवास विकास, आजम पड़ा, सुर सदन, रोशन मुहल्ला, बिजली घर, बलजेस्वर, इंदिरापुरम, सहित तमाम इलाके भी पानी में डूब गए हैं।