फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Weather: सुबह से ही जोरदार बारिश, ओले गिरने की आशंका; जानिए अगले दो दिन कैसा रहेगा मौसम

Sat, 02 Mar 2024 10:14 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में सुबह से ही जोरदार बारिश होना शुरू हो गई। आसमान में काले बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने ओलावृष्टि की आशंका जताई है।
विज्ञापन
आगरा में हुई रिमझिम बारिश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में मौसम बदल गया है। आगरा समेत कई इलाकों में बारिश हुई। कहीं जमकर बादल बरसे, तो कहीं-कहीं हल्की बौछार देखने को मिली। वहीं शनिवार की सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला नजर आया। जोरदार बारिश ने लोगों के कदम थाम दिए। आने वाले दिनों को लेकर मौसम विभाग ने बारिश-ओलावृष्टि से मौसम बिगड़ने की आशंका जताई है।

विज्ञापन


शुक्रवार को दोपहर के बाद मौसम बदल गया। आसमान में बादल छा गए। ये शाम ढलते-ढलते बरस पड़े। रुक-रुककर कभी तेज तो कभी हल्की बारिश हुई। बरहन में कुछ जगहों पर ओले भी पड़े। अधिकतम तापमान 30.6 और न्यूनतम 13 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। पश्चिमी विक्षोभ के चलते शनिवार को भी बारिश के साथ ओले पड़ने की आशंका है।

शुक्रवार-शनिवार के लिए मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र ने बारिश और ओले पड़ने की आशंका व्यक्त की थी। शुक्रवार को दोपहर करीब 2:30 बजे बादल छाना शुरू हो गए। शाम 5 बजे के बाद रुक-रुक कर कभी तेज तो कभी हल्की बारिश हुई। तेज हवा भी चली। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के अनुसार शनिवार को भी बारिश के साथ ओले पड़ने के आसार हैं। आसमान में बादल छाए रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें